'हनुमान अंश' का चमत्कार: 2 करोड़ की फिल्म ने यश की 500 करोड़ी 'टॉक्सिक' को पछाड़ा, 26वें दिन बंपर कमाई


प्रेषित समय :18:29:33 PM / Wed, Sep 2nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली.नीम करौली बाबा के दिव्य जीवन और शिक्षाओं पर आधारित कम बजट की फिल्म 'हनुमान अंश' इन दिनों सिनेमाघरों में अभूतपूर्व सफलता हासिल कर रही है. महज ₹2 करोड़ के मामूली बजट में तैयार हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के बड़े-बड़े दिग्गजों और बहुचर्चित बड़े बजट की फिल्मों को चौंका दिया है. हालिया आंकड़ों के मुताबिक, इस छोटे बजट की मास्टरपीस ने कन्नड़ सुपरस्टार यश की ₹500 करोड़ के भारी-भरकम बजट वाली फिल्म 'टॉक्सिक' को एक दिन के कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है.

कमाई के आंकड़ों में भारी उलटफेर

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैक्निल्क (Sacnilk) के अनुसार:

हनुमान अंश (26वां दिन): ₹8.50 करोड़ का नेट कलेक्शन

टॉक्सिक (7वां दिन): ₹7.85 करोड़ का नेट कलेक्शन

महज ₹10 लाख की मामूली ओपनिंग के साथ 7 अगस्त 2026 को थिएटर्स में उतरी इस फिल्म का शुरुआती सफर बेहद धीमा था. पहले दो हफ्तों में यह केवल ₹1.48 करोड़ जुटा सकी थी. लेकिन मजबूत माउथ-पब्लिसिटी और दर्शकों के जुड़ाव की बदौलत 17वें दिन फिल्म ने जबरदस्त छलांग लगाई और ₹2.20 करोड़ का बिजनेस किया.

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की मुख्य बातें

कुल भारतीय नेट कलेक्शन: ₹54.13 करोड़ (26 दिनों में)

कुल भारतीय ग्रॉस कलेक्शन: ₹63.82 करोड़

तीसरे हफ्ते का कलेक्शन: ₹10.40 करोड़

निर्देशक: विशाल चतुर्वेदी

क्यों सफल हो रही है यह फिल्म?

विशाल चतुर्वेदी के कुशल निर्देशन में बनी यह फिल्म यह साबित करती है कि सिनेमा में बड़े बजट, भारी वीएफएक्स (VFX) और बड़े स्टारडम से ज्यादा अहमियत एक बेहतरीन कहानी और सांस्कृतिक जुड़ाव की होती है. सादगी, भक्ति भावना और सकारात्मक संदेश के बल पर दर्शकों के दिलों को छू रही यह फिल्म अब भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों में गिनी जा रही है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-