मुंबई. सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर पैपराजी पर अपनी नाराजगी को लेकर सुर्खियों में हैं. 'बिग बॉस 20' के सेट पर शूटिंग के लिए पहुंचे सलमान खान फोटोग्राफर्स के रवैये से असहज हो गए और उन्होंने सरेआम उन्हें फटकार लगा दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
क्या है पूरा मामला?
सलमान खान अपने खास अंदाज में टी-शर्ट, जींस और काऊबॉय हैट पहनकर 'बिग बॉस 20' के मंच पर पहुंचे थे. जब वे मीडिया के सामने पोज दे रहे थे, तभी एक फोटोग्राफर ने लगातार "बाबा... बाबा..." चिल्लाते हुए उनसे अलग-अलग पोज देने की मांग की. इस पर सलमान ने कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा, "बाबा? यह तेरा काम नहीं है. मुझे कैमरे के आगे आने की कोई जरूरत नहीं है." इसके बाद भी जब फोटोग्राफर्स फोटो लेने के लिए उतावले दिखे, तो सलमान खान अपने गुस्से पर काबू नहीं रख पाए.
अक्सर रहता है पैपराजी से सामना
यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान ने मीडिया के इस तरह के बर्ताव पर नाराजगी जताई हो. हाल के दिनों में यह चौथी ऐसी घटना है जब वे पैपराजी से असहज नजर आए हैं. इससे पहले जब वे एक अस्पताल के बाहर अपने किसी परिचित से मिलने पहुंचे थे, तब भी शोर मचा रहे फोटोग्राफर्स को उन्होंने शांत रहने की हिदायत दी थी.
6 सितंबर से शुरू हो रहा है 'बिग बॉस 20'
तमाम बयानबाजी और ड्रामे के बीच, बहुचर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' 6 सितंबर से ऑन-एयर होने जा रहा है. शो के नए हाउस का फर्स्ट लुक पहले ही जारी किया जा चुका है और सलमान खान ने इसके लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है. दर्शकों को एक बार फिर उनके इस दमदार शो का बेसब्री से इंतजार है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

