सोमवार से शेयर बाजार के खुलने के नियम में बड़ा बदलाव, शुरुआती 15 मिनट में ही एनएसई ने कर दिए बड़े बदलाव

सोमवार से शेयर बाजार के खुलने के नियम में बड़ा बदलाव, शुरुआती 15 मिनट में ही एनएसई ने कर दिए बड़े बदलाव

प्रेषित समय :20:16:37 PM / Sun, Sep 6th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. सोमवार से शेयर बाजार में ट्रेडर्स के लिए बड़ा बदलाव हो रहा है. शुक्रवार के बाद शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद जब शेयर मार्केट 7 सितंबर को खुलेगा तो निवेशकों को नए नियम का जरूर ध्यान देना चाहिए. दरअसल नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने 7 सितंबर से अपने प्री-ओपन मार्केट सेशन के लिए नियम-तरीकों में बदलाव किया है.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) 7 सितंबर, 2026 से अपने प्री-ओपन सेशन में अहम बदलाव करने जा रहा है. हालांकि प्री-ओपन विंडो सुबह 9:00 बजे से 9:15 बजे तक चालू रहेगी, लेकिन ऑर्डर-एंट्री और मैचिंग प्रोसेस में बदलाव किया जाएगा.

एनएसई के मुताबिक, ट्रेडर्स के लिए मुख्य बदलाव यह है कि मार्केट ऑर्डर सिफऱ् शुरुआती पांच मिनट में ही स्वीकार किए जाएंगे. सुबह 9:05 बजे के बाद, ऑर्डर-एंट्री फेज के दौरान सिफऱ् लिमिट ऑर्डर की इजाज़त होगी. एक्सचेंज ने दूसरे फेज के लिए सिस्टम-ड्रिवन रैंडम क्लोजर सिस्टम भी शुरू किया है.

एनएसई के प्री-ओपन सेशन में क्या बदलाव हो रहा है?

नए नियमों के तहत, 15 मिनट के प्री-ओपन सेशन को अलग-अलग स्टेज में बांटा जाएगा. सुबह 9:00 बजे से 9:05 बजे तक, ट्रेडर्स मार्केट और लिमिट, दोनों तरह के ऑर्डर दे सकेंगे, उनमें बदलाव कर सकेंगे और उन्हें कैंसिल भी कर सकेंगे. दूसरा सुबह 9:05 बजे शुरू होगा. इस दौरान, सिफऱ् लिमिट ऑर्डर ही दिए, बदले या कैंसिल किए जा सकेंगे. मार्केट ऑर्डर स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

इस स्टेज में सिस्टम से तय होने वाला रैंडम क्लोजर होगा, यानी ऑर्डर देने के लिए ट्रेडर्स किसी तय क्लोजिंग टाइम पर निर्भर नहीं रह सकते. हृस्श्व के आधिकारिक नियमों के अनुसार, ऑर्डर देने का दूसरा स्टेज विंडो के आखिरी हिस्से में कभी भी रैंडम तरीके से बंद हो सकता है. सुबह 9:05 बजे के बाद मार्केट ऑर्डर रिजेक्ट कर दिए जाएंगे.

एनएसई के नियमों के मुताबिक, सबसे अहम बदलावों में से एक है पहले पांच मिनट के बाद मार्केट ऑर्डर पर रोक होगी. NSE  साफ किया है कि जब मार्केट ऑर्डर पर रोक होगी, तो एक्सचेंज को भेजा गया ऐसा कोई भी ऑर्डर सही एरर मैसेज के साथ रिजेक्ट कर दिया जाएगा. इसका मतलब है कि जो ट्रेडर्स मार्केट ऑर्डर का इस्तेमाल करके प्री-ओपन ऑक्शन में हिस्सा लेना चाहते हैं, उन्हें सुबह 9:05 बजे की कट-ऑफ टाइमिंग से पहले ऑर्डर देने होंगे. जो इन्वेस्टर्स आम तौर पर प्री-ओपन पीरियड के आखिर में ऑर्डर देते हैं, उनके लिए यह बदलाव टाइमिंग को बहुत अहम बनाता है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-