बिहार के मुजफ्फरपुर में एक कंटेनर से एक हजार किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक कंटेनर से एक हजार किलो गांजे के साथ दो गिरफ्तार

प्रेषित समय :23:17:28 PM / Tue, Sep 8th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

अनिल मिश्र/ पटना 

बिहार प्रदेश के पटना -मुजफ्फरपुर हाइवे पर मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत तुर्की थाना क्षेत्र में  नेशनल नारकोटिक्स  ब्यूरो (एनसीबी) की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से करीब 990 किलो गांजा बरामद किया गया है. जब्त गांजे की कीमत करीब ढाई से तीन करोड़ रुपये आंकी जा रही है.मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.डीएसपी पश्चिमी टू अनिमेष चन्द्र ज्ञानी ने बताया कि तुर्की थाना क्षेत्र में फोरलेन पर एक कंटेनर खड़ा होने की सूचना मिली थी.इस संबंध में नारकोटिक्स पटना की टीम को कंटेनर में भारी मात्रा में गांजा होने की जानकारी मिली थी.

इसी सूचना के आधार पर नारकोटिक्स की टीम पटना से तुर्की पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से कंटेनर को जब्त कर लिया.इस वाहन पर सवार दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया. इसके बाद जब्त कंटेनर और दोनों आरोपियों को तुर्की थाना लाया गया.इस बीच जांच और पूछताछ के दौरान कंटेनर में करीब 990 किलो गांजा लोड होने की जानकारी सामने आयी .इस जब्त गांजा की कीमत ढाई से तीन करोड़ रुपये से अधिक आंकी गयी है.इस बीच अनुसंधान प्रभावित नहीं होने को लेकर गिरफ्तार दोनों आरोपियों के नाम गोपनीय रखे गये हैं. एनसीबी की ओर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने तुर्की थाना क्षेत्र में एक कंटेनर को पकड़ा.

कंटेनर में करीब 990 किलोग्राम गांजा लदा हुआ था. टीम ने कंटेनर संख्या BR 21G C 2912 को जब्त कर लिया है. मामले में पकड़े गए दोनों कंटेनर चालकों से एनसीबी की टीम पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है.जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि गांजे की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे मुजफ्फरपुर में किसे पहुंचाया जाना था. बताया जा रहा है कि तस्कर गांजे की खेप को मुजफ्फरपुर में किसी बड़े सप्लायर तक पहुंचाने की तैयारी में थे.

इसी दौरान एनसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें पकड़ लिया.पूरे मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पश्चिमी-2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि एनसीबी की सूचना पर कार्रवाई की गई है. तुर्की थाना क्षेत्र में एक बड़े कंटेनर से करीब एक हजार किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है. इस मामले में दो लोगों को पकड़ा गया है, जो पश्चिम चंपारण जिले के रहने वाले हैं.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-