नेहा कक्कड़ ने रियलिटी शोज के 'फेक' होने के दावों को किया खारिज, सुनिधि चौहान के बयान पर दिया करारा जवाब

नेहा कक्कड़ ने रियलिटी शोज के

प्रेषित समय :17:52:44 PM / Wed, Sep 9th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

मुंबई. बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ ने सिंगिंग रियलिटी शोज के स्क्रिप्टेड होने के दावों को पूरी तरह से नकार दिया है. सुनिधि चौहान समेत कई कलाकारों द्वारा रियलिटी शोज पर उठाए गए सवालों पर अपनी बात रखते हुए नेहा ने कहा कि इन शोज में दिखाई जाने वाली कहानियां बिल्कुल सच्ची होती हैं.

TRP और शो पर कही यह बात
मीडिया से बातचीत के दौरान जब उनसे रियलिटी शोज के स्क्रिप्टेड होने और TRP में आई गिरावट पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि उनके शो छोड़ने के बाद टीआरपी में बदलाव आया है. सुनिधि चौहान के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए नेहा ने कहा, "लोग अक्सर कहते हैं कि अंगूर ना मिले तो खट्टे होते हैं, यह बात यहां भी बिल्कुल सटीक बैठती है."

कंटेस्टेंट्स के संघर्ष और भावनाओं का किया बचाव
नेहा कक्कड़ ने स्पष्ट किया कि शोज में प्रतिभागियों का संघर्ष कोई बनाई हुई कहानी नहीं होता. उन्होंने कहा, "हम में से ज्यादातर लोग छोटे शहरों और साधारण परिवारों से आते हैं. मैंने खुद शुरुआती दिनों में काफी संघर्ष देखा है. जब किसी कंटेस्टेंट की कठिन परिस्थितियों की कहानी सामने आती है, तो भावुक होना स्वाभाविक है. इसे स्क्रिप्टेड या ड्रामा कहना गलत है."

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-