सैयारा स्टार अनीत पड्डा की सीरीज 'हुंकार' का ट्रेलर रिलीज, इवेंट में एक्ट्रेस की स्पीच ने बटोरा ध्यान

सैयारा स्टार अनीत पड्डा की सीरीज

प्रेषित समय :18:15:13 PM / Thu, Sep 10th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

मुंबई. साल 2025 की हिट फिल्म 'सैयारा' से प्रसिद्ध हुईं अभिनेत्री अनीत पड्डा जल्द ही नई ओटीटी सीरीज 'हुंकार' में नजर आने वाली हैं. मुंबई में आयोजित एक भव्य इवेंट में इस सीरीज का ट्रेलर जारी किया गया. लॉन्च इवेंट में अनीत पड्डा, फातिमा सना शेख और मोहम्मद जीशान अय्यूब सहित पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही.

इवेंट के दौरान अनीत पड्डा की एक प्रभावशाली स्पीच ने सबका ध्यान आकर्षित किया. जैसे ही अनीत ने सीरीज की कहानी और अपने किरदार पर बात करनी शुरू की, पूरे हॉल में सन्नाटा छा गया. कार्यक्रम में अनीत पड्डा मिनी ड्रेस में पहुंची थीं, जबकि फातिमा सना शेख फॉर्मल अवतार में नजर आईं.

क्या है 'हुंकार' की कहानी?
'हुंकार' 17 वर्षीय लड़की मीनू रावत की कहानी पर आधारित है, जो एक प्रभावशाली धर्मगुरु पर गंभीर आरोप लगाती है. एक ताकतवर शख्सियत के खिलाफ आवाज उठाने के बाद मीनू और उसके परिवार को किन परिस्थितियों और चुनौतियों से गुजरना पड़ता है, सीरीज का ताना-बाना इसी के इर्द-गिर्द बुना गया है.

स्टारकास्ट: अनीत पड्डा, फातिमा सना शेख, मोहम्मद जीशान अय्यूब, रघुबीर यादव और राम कपूर.

निर्देशन: करण डी कपाड़िया, नित्या मेहरा और हीराज मारफतिया.

रिलीज डेट: यह सीरीज 25 सितंबर को जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर स्ट्रीम होगी.

अनीत पड्डा का अब तक का सफर
अनीत पड्डा ने अपने करियर की शुरुआत विज्ञापनों से की थी. उन्होंने वर्ष 2022 में फिल्म 'सलाम वेंकी' से बॉलीवुड में कदम रखा और इसके बाद 'बिग गर्ल डोन्ट क्राय' जैसी सीरीज में काम किया. हालांकि, उन्हें असली पहचान 2025 में मोहित सूरी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सैयारा' से मिली, जिसमें वह अहान पांडे के साथ नजर आई थीं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-