केदारनाथ में फटा बादल, चिरबासा हेलीपैड के पास हुआ भारी लैंडस्लाइड, रोकी गई यात्रा

केदारनाथ में फटा बादल, चिरबासा हेलीपैड के पास हुआ भारी लैंडस्लाइड, रोकी गई यात्रा

प्रेषित समय :11:48:34 AM / Fri, Sep 11th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

देहरादून. केदारनाथ में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया. केदानाथ में चिरबासा हेलीपैड के पास बादल फट गया. इससे हेलीपैड के 150 मीटर के आसपास मलबा भर गया. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. प्रशासन ने फिलहाल यात्रा रोक दी है. 

केदारनाथ धाम की 2026 की यात्रा 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे कपाट खुलने के साथ शुरू हुई थी. इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए धाम में दर्शन का सिलसिला जारी रहा. खराब मौसम और बारिश के दौरान कुछ समय के लिए यात्रा मार्ग या हेली सेवा प्रभावित हुई, लेकिन यात्रा पर स्थायी रोक नहीं लगाई गई.

नवंबर तक चलेगी यात्रा

मानसून के दौरान मौसम खराब होने पर स्थानीय स्तर पर कुछ घंटों या कुछ दिनों के लिए सेवाएं प्रभावित होती रही हैं. हालांकि, परिस्थितियां सामान्य होने पर यात्रा दोबारा शुरू कर दी गई. इस साल केदारनाथ धाम के कपाट नवंबर में बंद होने की संभावना है. संभावित कार्यक्रम के अनुसार, कपाट 11 नवंबर 2026 यानी भाई दूज के आसपास बंद किए जा सकते हैं। इसके साथ ही इस साल की केदारनाथ यात्रा का समापन हो जाएगा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-