'एवेंजर्स डूम्सडे' ने बनाया इतिहास: रिलीज से 100 दिन पहले ही की 380 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई, टूटा एडवांस बुकिंग का ऑल टाइम रिकॉर्ड


प्रेषित समय :16:55:23 PM / Fri, Sep 11th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की बहुप्रतीक्षित हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' (Avengers: Doomsday) ने सिनेमाघरों में दस्तक देने से काफी पहले ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. रिलीज से 100 दिन दूर होने के बावजूद फिल्म ने प्री-सेल्स (एडवांस बुकिंग) के जरिए कमाई के मामले में एक बड़ा ऑल टाइम रिकॉर्ड कायम कर लिया है.

380 करोड़ रुपये की प्री-सेल्स से रचा नया कीर्तिमान
ग्लोबल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के अनुसार, एडवांस बुकिंग के जरिए फिल्म ने अब तक 40 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 380 करोड़ रुपये की टिकट बिक्री कर ली है. रिलीज से इतना पहले 40 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार करने वाली यह दुनिया की पहली हॉलीवुड फिल्म बन गई है.

ट्रेलर आते ही शुरू हुई थी बंपर बुकिंग
मेकर्स द्वारा जुलाई में ट्रेलर जारी किए जाने के साथ ही फिल्म की एडवांस बुकिंग खोल दी गई थी. शुरुआती कुछ ही घंटों में करीब 1,000 प्रीमियम थिएटर्स के जरिए फिल्म ने 16.5 मिलियन डॉलर (लगभग 157 करोड़ रुपये) बटोर लिए थे. इसके बाद अगस्त के मध्य तक यह आंकड़ा 35 मिलियन डॉलर पहुंचा और अब 40 मिलियन डॉलर के पार निकल गया है.

रॉबर्ट डाउनी जूनियर की वापसी और दिग्गज स्टारकास्ट
इस फिल्म का मुख्य आकर्षण रॉबर्ट डाउनी जूनियर की विलेन 'डॉक्टर डूम' (डूम्सडे) के रूप में मार्वल यूनिवर्स में वापसी है. इसके अलावा, रूसो ब्रदर्स के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में क्रिस इवांस (स्टीव रोगर्स), क्रिस हेम्सवर्थ (थॉर), पेड्रो पास्कल और पॉल रड जैसे दिग्गज सितारे फिर से पर्दे पर नजर आएंगे.

18 दिसंबर 2026 को होगी रिलीज
फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह जगाने वाली यह ब्लॉकबस्टर फिल्म 18 दिसंबर 2026 को भारत समेत दुनियाभर के सिनेमाघरों में एक साथ प्रदर्शित की जाएगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-