पंजाब में स्कूल बस की पीआरटीसी बस से भिड़ंत, 10 से 15 बच्चे घायल, ड्राइवर की टांगें टूटीं

पंजाब में स्कूल बस की पीआरटीसी बस से भिड़ंत, 10 से 15 बच्चे घायल, ड्राइवर की टांगें टूटीं

प्रेषित समय :11:39:25 AM / Mon, Sep 14th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

मानसा. पंजाब के मानसा में नेशनल हाईवे पर सोमवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे स्कूल बस आगे जारी रही पीआरटीसी बस से टकरा गई. जिससे स्कूल बस में सवार करीब 10 से 15 बजे घायल हो गए. इसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है. इस हादसे में स्कूल बस ड्राइवर की दोनों टांगें टूट गई. वहीं सभी घायल बच्चों को अस्पातल में भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. यह स्कूल बस हौली हार्ट पब्लिक स्कूल, किशनगढ़ की बताई जा रही है.

पीआरटीसी बस के ड्राइवर का कहना है कि, वह मानसा से जाखल की तरफ जा रहा था. इसी दौरान बस के आगे अचानक एक बाइक सवार आ गया. बाइक सवार के कान पर मोबाइल फोन लगा हुआ था. उसके अचानक सामने आने पर पीआरटीसी बस ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगा दिए. इसी दौरान पीछे से आ रही स्कूल बस पीआरटीसी बस से टकरा गई. हादसे में एक छोटी बच्ची को ज्यादा चोटें आने की बात सामने आई है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. अन्य घायल बच्चों को भी सरकारी अस्पताल ले जाया गया.

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई. फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और टक्कर के समय दोनों बसों की स्थिति क्या थी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-