जबलपुर में 6 साल की मासूम के साथ रेप, घुमाने के बहाने ले जाकर किया कृत्य, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर में 6 साल की मासूम के साथ रेप, घुमाने के बहाने ले जाकर किया कृत्य, आरोपी गिरफ्तार

प्रेषित समय :15:04:47 PM / Wed, Sep 16th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में मझगवां में बीती देर शाम 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोप है कि विकास रजक नाम का युवक बच्ची को घुमाने का बहाना बनाकर अपने साथ ले गया और मरघटाई के पास उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना के बाद आरोपी ने बच्ची और उसके 9 साल के भाई को धमकाकर घर भेज दिया. उसके कहा कि किसी को बताने पर वो उन्हें जान से मार देगा. पुलिस ने बताया कि बच्ची अपने भाई के साथ घर के बाहर गई थी. तभी विकास ने उसे बुलाया और घुमाने ले जाने की बात कहकर अपने साथ ले गया. घर पहुंचने के बाद बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना बताई. परिवार के लोग तुरंत मझगवां थाने पहुंचे. पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज की और आरोपी विकास रजक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.  बच्ची की मेडिकल जांच कराई जा रही है. मझगवां थाना प्रभारी शंकर सिंह ने बताया कि बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-