आज का दिन- 18 सितंबर 2026, परिवार की सुख, समृद्धि और वंश वृद्धि के लिए दुर्वा अष्टमी!

आज का दिन- 18 सितंबर 2026, परिवार की सुख, समृद्धि और वंश वृद्धि के लिए दुर्वा अष्टमी!

प्रेषित समय :21:52:47 PM / Thu, Sep 17th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, बॉलीवुड एस्ट्रो एडवाइजर (व्हाट्सएप- 8875863494)
* दूर्वा अष्टमी - 18 सितम्बर 2026, शुक्रवार
* अष्टमी तिथि प्रारम्भ - 18 सितम्बर 2026 को 01:00 पीएम बजे
* अष्टमी तिथि समाप्त - 19 सितम्बर 2026 को 03:26 पीएम बजे

* दुर्वा अष्टमी व्रत कथा भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को मनाई जाती है.
* यह व्रत मुख्य रूप से स्त्रियों द्वारा परिवार की सुख.समृद्धि और वंश वृद्धि के लिए किया जाता है.
इस दिन दूर्वा घास का पूजन करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, ऐसी मान्यता है.
* इस दिन प्रातःकाल स्नान आदि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और व्रत का संकल्प लें.
* पूजा स्थल पर गंध, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, फल, नारियल, दही, अक्षत, माला आदि से पूजन करें.
* इस दिन भगवान गणेश और शिव की विधिवत पूजा करके भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें.
* भगवान गणेश को तिल और मीठे आटे से बनी रोटी का भोग लगाया जाता है.
* पूजन के बाद भोजन कराएं और वस्त्र का दान करें.
* अंत में भगवान शिव की पूजा.अर्चना करें.
* धर्मधारणा है कि इस दिन महिलाओं द्वारा पूरी श्रद्धा के साथ व्रत, पूजा और भोग अर्पित करने से घर में सुख, समृद्धि व खुशियां आती हैं!

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-