आज का दिन- 19 सितंबर 2026, आरती श्री वृषभानुसुता की!

आज का दिन- 19 सितंबर 2026, आरती श्री वृषभानुसुता की!

प्रेषित समय :22:24:19 PM / Fri, Sep 18th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, बॉलीवुड एस्ट्रो एडवाइजर (व्हाट्सएप- 8875863494)
* राधा अष्टमी - 19 सितम्बर 2026, शनिवार
* अष्टमी तिथि प्रारम्भ - 18 सितम्बर 2026 को 01:00 पीएम बजे
* अष्टमी तिथि समाप्त - 19 सितम्बर 2026 को 03:26 पीएम बजे

॥ श्री राधा माता जी की आरती ॥
आरती श्री वृषभानुसुता की,मंजुल मूर्ति मोहन ममता की.
त्रिविध तापयुत संसृति नाशिनि,विमल विवेकविराग विकासिनि.
पावन प्रभु पद प्रीति प्रकाशिनि,सुन्दरतम छवि सुन्दरता की॥
आरती श्री वृषभानुसुता की.
मुनि मन मोहन मोहन मोहनि,मधुर मनोहर मूरति सोहनि.
अविरलप्रेम अमिय रस दोहनि,प्रिय अति सदा सखी ललिता की॥
आरती श्री वृषभानुसुता की.
संतत सेव्य सत मुनि जनकी,आकर अमित दिव्यगुन गनकी.
आकर्षिणी कृष्ण तन मन की,अति अमूल्य सम्पति समता की॥
आरती श्री वृषभानुसुता की.
कृष्णात्मिका कृष्ण सहचारिणि,चिन्मयवृन्दा विपिन विहारिणि.
जगज्जननि जग दुःखनिवारिणि,आदि अनादि शक्ति विभुता की॥
आरती श्री वृषभानुसुता की.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-