त्योहारों के दौरान पमरे से दानापुर के लिए 34 और अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन सेवाएं चलेंगी

त्योहारों के दौरान पमरे से दानापुर के लिए 34 और अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन सेवाएं चलेंगी

प्रेषित समय :18:17:11 PM / Fri, Sep 18th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. दुर्गा पूजा, दीपावली एवं छठ पूजा के दौरान बढऩे वाले यात्री यातायात को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति के मध्य द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की 22 सेवाएं (11-11 ट्रिप) एवं सोगरिया-दानापुर-सोगरिया के मध्य साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की 12 सेवाएं (06-06 ट्रिप) चलाने का निर्णय लिया गया है. इसके साथ ही अब आगामी त्योहारों के दौरान पश्चिम मध्य रेल से कुल 100 स्पेशल ट्रेन सेवाएं संचालित होंगी.

रानी कमलापति-दानापुर-रानी कमलापति द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-दानापुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को 12 अक्टूबर से 16 नवम्बर 2026 तक रानी कमलापति  से दोपहर 14:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 09:15 बजे दानापुर पहुंचेगी. इस दिशा में 11 सेवाएं संचालित होंगी.

गाड़ी संख्या 01668 दानापुर-रानी कमलापति द्वि-साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक मंगलवार एवं शनिवार को 13 अक्टूबर से 17 नवम्बर 2026 तक दानापुर से सुबह 11:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 10:50 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी. इस दिशा में 11 सेवाएं संचालित होंगी.

प्रमुख ठहराव: दोनों दिशाओं में नर्मदापुरम, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी जंक्शन, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रायगराज छिवकी, मिजऱ्ापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा स्टेशन.

इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कुल 24 आईसीएफ कोच उपलब्ध रहेंगे.

सोगरिया-दानापुर-सोगरिया साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 09823 सोगरिया-दानापुर साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शनिवार को 10 अक्टूबर से 14 नवम्बर 2026 तक सोगरिया से रात्रि 23:10 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन रात्रि 23:45 बजे दानापुर पहुंचेगी. इस दिशा में 06 सेवाएं संचालित होंगी.

गाड़ी संख्या 09824 दानापुर-सोगरिया साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक सोमवार को 12 अक्टूबर से 16 नवम्बर 2026 तक दानापुर से मध्यरात्रि 01:15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन भोर 03:45 बजे सोगरिया पहुंचेगी. इस दिशा में 06 सेवाएं संचालित होंगी.

प्रमुख ठहराव: दोनों दिशाओं बारां, सालपुरा, छाबड़ा गुगोर, रुठियाई, गुना, अशोक नगर, सागर, दमोह, कटनी जंक्शन, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रायगराज छिवकी, मिजऱ्ापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर एवं आरा स्टेशन.

इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी के कुल 22 एलएचबी कोच उपलब्ध रहेंगे.

त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इन अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को अपने गंतव्य तक आवागमन के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी. इससे नियमित ट्रेनों में यात्री भार को कम करने तथा त्योहार के अवसर पर घर जाने वाले यात्रियों को सुविधाजनक एवं सुगम रेल यात्रा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी.

रेल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे त्योहारों के दौरान उपलब्ध इस अतिरिक्त रेल सुविधा का लाभ उठाएं. ट्रेन के ठहराव एवं विस्तृत समय-सारिणी की जानकारी के लिए हृञ्जश्वस् ऐप अथवा भारतीय रेल की ट्रेन पूछताछ सेवा का उपयोग करें.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-