जबलपुर के गौर स्थित डेयरी के पास मिला नर कंकाल, पहचान नहीं हुई, एफएसएल टीम कर रही मौके की जांच

जबलपुर के गौर स्थित डेयरी के पास मिला नर कंकाल, पहचान नहीं हुई, एफएसएल टीम कर रही मौके की जांच

प्रेषित समय :16:47:58 PM / Fri, Sep 18th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. जिले के बरेला थाना क्षेत्र की गौर चौकी अंतर्गत उमरिया गांव में शुक्रवार  की सुबह खेत में नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया. डेयरी के पास कंकाल जैसी चीज पड़ी होने की सूचना दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को मिली. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की.

जांच में कंकाल का निचला हिस्सा मिला. हड्डियों में पैंट जैसा कपड़ा फंसा हुआ था, जबकि नरमुंड भी पास में पड़ा मिला. पुलिस ने स्नस्रु टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए. आसपास के ग्रामीणों से भी कंकाल की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है.

मर्ग दर्ज कर जांच के लिए भेजा कंकाल

पुलिस ने मर्ग कायम कर कंकाल को जांच के लिए भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक, कंकाल कितना पुराना है और मौत किस वजह से हुई, यह डॉक्टरों की रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा. कंकाल के लिंग की जानकारी भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आएगी.

गुमशुदा लोगों की जानकारी खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने आसपास के सभी थानों से गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटाई है. इसके अलावा अन्य माध्यमों से भी कंकाल की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद ही मौत से जुड़े पूरे घटनाक्रम का पता चल सकेगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-