रीवा से डॉ. अंबेडकर नगर के बीच जबलपुर होकर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर रेलवे का निर्णय

रीवा से डॉ. अंबेडकर नगर के बीच जबलपुर होकर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें: दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर रेलवे का निर्णय

प्रेषित समय :16:32:05 PM / Fri, Sep 18th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने ज्यादा ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. रेलवे रीवा और डॉ. अंबेडकर नगर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में छह-छह फेरे लगाएगी, यानी कुल 12 सेवाएं मिलेंगी.

गाड़ी संख्या 01710 रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर पूजा स्पेशल ट्रेन 10 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक हर शनिवार को रीवा से रात 10:50 बजे चलेगी. यह ट्रेन अगले दिन इटारसी सुबह 7 बजे, नर्मदापुरम 7:33 बजे, रानी कमलापति 8:45 बजे और संत हिरदाराम नगर 9:33 बजे पहुंचेगी. इसके बाद यह दोपहर 3:05 बजे डॉ. अंबेडकर नगर पहुंचेगी.

वापसी की टाइमिंग और रूट

वापसी में, गाड़ी संख्या 01709 डॉ. अंबेडकर नगर-रीवा पूजा स्पेशल 11 अक्टूबर से 15 नवंबर 2026 तक हर रविवार को रात 9:20 बजे डॉ. अंबेडकर नगर से रवाना होगी. यह ट्रेन अगले दिन संत हिरदाराम नगर 2:46 बजे, रानी कमलापति 3:50 बजे, नर्मदापुरम 5:18 बजे और इटारसी 5:40 बजे पहुंचेगी. यह दोपहर 2:30 बजे रीवा पहुंचेगी.

इस पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 20 एलएचबी कोच होंगे. इनमें 4 सामान्य श्रेणी, 6 स्लीपर, 3 थर्ड एसी, 3 थर्ड एसी इकोनॉमी, 2 सेकेंड एसी, 1 जनरेटर कार और 1 एसएलआरडी कोच शामिल हैं. यह ट्रेन सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी, देवास और इंदौर स्टेशनों पर भी रुकेगी.

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान मिली इस अतिरिक्त रेल सुविधा का फायदा उठाएं. यात्रा से पहले ट्रेन के चलने और टाइम-टेबल की जानकारी रेलवे की पूछताछ प्रणाली से लेने की सलाह दी गई है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-