* प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, बॉलीवुड एस्ट्रो एडवाइजर, व्हाट्सएप- 8875863494
आमतौर पर यात्रा में चन्द्रवास के साथ-साथ दिशाशूल भी देखा जाता है. जिस दिशा में दिशाशूल हो उस दिशा में यात्रा से बचना चाहिए तथा आवश्यक होने पर दिशाशूल परिहार करके जाना चाहिए.
सोमवार और शनिवार को पूर्व दिशा की तरफ यात्रा से बचें. रविवार और शुक्रवार को पश्चिम दिशा की तरफ यात्रा से बचें. मंगलवार और बुधवार को उत्तर दिशा की तरफ यात्रा से बचें. गुरुवार को दक्षिण दिशा की ओर यात्रा करने से बचें.
रविवार, गुरुवार और शुक्रवार को दोष रात में प्रभावी नहीं होते हैं. सोमवार, मंगलवार और शनिवार को दोष दिन में प्रभावी नहीं होते हैं. बुधवार को दिशाशूल में यात्रा से बचें.
* दिशाशूल की दिशा में यात्रा करना आवश्यक हो तो...
रविवार को यदि पश्चिम दिशा में जाना जरूरी है तो पान या घी खाकर जाएं.सोमवार को दर्पण देख कर या दूध पीकर घर से यात्रा पर निकलें. मंगलवार को गुड़ खा कर यात्रा करें. बुधवार को धनिया या तिल खाकर यात्रा करें. गुरुवार को दही या जीरा खा कर यात्रा करें. शुक्रवार को जौ खाकर या दही पीकर यात्रा करें. शनिवार को अदरक या उड़द खा कर यात्रा करें!
आज का दिन- 20 सितंबर 2026, दिशाशूल: आवश्यक होने पर दिशाशूल परिहार करके जाना चाहिए!
प्रेषित समय :22:21:39 PM / Sat, Sep 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

