-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, बॉलीवुड एस्ट्रो एडवाइजर (व्हाट्सएप- 8875863494)
* परिवर्तिनी एकादशी- 22 सितम्बर 2026, मंगलवार
* पारण का समय - 06:21 एएम से 08:46 एएम, 23 सितम्बर 2026
* एकादशी तिथि प्रारम्भ - 21 सितम्बर 2026 को 08:00 पीएम बजे
* एकादशी तिथि समाप्त - 22 सितम्बर 2026 को 09:43 पीएम बजे
अच्युतम केशवम रामनारायणम, कृष्ण दामोदरम् वासुदेवम् हरे.
श्रीधरम् माधवम् गोपिकावल्लभम, जानकी नायकम श्रीरामचन्द्रम् भजे..
* भगवान विष्णु योगनिद्रा में करवट बदलते हैं, इसलिए- परिवर्तिनी एकादशी कहते हैं.
* परिवर्तिनी एकादशी के दिन सुबह पवित्र स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें और भगवान श्रीविष्णु के वामन अवतार की धूप, दीप, और पीले फूलों से पूजा करें.
* भगवान श्रीहरि को- पंचामृत, पंचमेवा और पीले रंग की मिठाइयां अर्पित करें.
* इस दिन तुलसी दल चढ़ाना अनिवार्य माना जाता है.
* धर्मधारणा के अनुसार एकादशी के दिन घर में चावल बनाना और खाना पूरी तरह से वर्जित होता है.
* इस दिन राजा बलि और भगवान वामन की पौराणिक कथा पढ़ने या सुनने से वाजपेय यज्ञ के तुल्य पुण्य प्राप्त होता है!
आज का दिन- 22 सितंबर 2026, भगवान विष्णु योगनिद्रा में करवट बदलते हैं, इसलिए- परिवर्तिनी एकादशी!
प्रेषित समय :23:07:03 PM / Mon, Sep 21st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

