जबलपुर रेल मंडल में वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

जबलपुर रेल मंडल में वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

प्रेषित समय :18:47:59 PM / Tue, Sep 22nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. केंद्रीय चिकित्सालय, पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर द्वारा रेल कर्मचारियों के कार्यस्थल पर स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं.

इसी क्रम में 22 सितंबर 2026 को जबलपुर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया. शिविर में डॉ. अपूर्वा अवस्थी एवं उनकी टीम द्वारा कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. शिविर के दौरान कर्मचारियों के स्वास्थ्य की प्राथमिक जांच के अंतर्गत BMI (Body Mass Index) रक्त शर्करा एवं रक्तचाप की जांच की गई. इसके साथ ही कर्मचारियों के स्वास्थ्य से संबंधित अन्य आवश्यक परीक्षण भी किए गए तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया.

कार्यस्थल पर आयोजित इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्देश्य रेल कर्मचारियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करना, संभावित स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान करना तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना है. पश्चिम मध्य रेल द्वारा अपने कर्मचारियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित कार्य वातावरण को प्राथमिकता देते हुए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी गतिविधियों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-