जबलपुर. यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो आगामी दशहरा पर्व के दौरान रेलवे यात्रियों को 4 नई ट्रेनों की सौगात देगा, जिसकी तैयारियां इन दिनों पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने तेज कर दी है। इन ट्रेनों में जबलपुर-मदनमहल-जबलपुर पैसिंजर, रीवा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस, रानी कमलापति-खजुराहो व इटारसी-बीड ट्रेन शामिल है।
उल्लेखनीय है कि रेलवे बोर्ड ने इन ट्रेनों को चलाने का पूर्व में घोषणा किया था. जिसको लेकर पश्चिम मध्य रेलवे इन दिनों इन घोषणाओं पर अमल में लाने के लिये अपनी तैयारियां कर रहा है। माना जा रहा है कि पमरे को रेलवे बोर्ड की ओर से इन ट्रेनों को चलाने के संकेत मिल चुके हैं, जैसे ही बोर्ड इसका नोटिफिकेशन जारी करेगा, वैसे ही ट्रेन को चला दिया जायेगा.
दशहरा में चलाने की है योजना
बताया जाता है कि रेलवे की योजना इन चारों ट्रेनों को आगामी त्यौहारों के दौरान खासकर दशहरा पर्व के दौरान उद्घाटन करने की प्लानिंग है। इसी योजना को अमली जामा पहनाने के लिए पमरे प्रशासन काम कर रहा है. बताया जाता है कि इन ट्रेनों के लिए रैक, टाइमिंग आदि लगभग फाइनल हो चुकी है.
ये है चारों ट्रेन
पश्चिम मध्य रेलवे से जिन चार ट्रेनों को चलाने की तैयारी है उनमें जबलपुर-मदनमहल पैसेंजर, रीवा-चर्लपल्ली-रीवा एक्सप्रेस, रानी कमलापति-खजुराहो-रानी कमलापति एक्सप्रेस व इटारसी-बीड-इटारसी पैसिंजर ट्रेन शामिल है। माना जा रहा है कि इन ट्रेनों के चलने से मध्य प्रदेश के 25 से अधिक जिलों के यात्रियों को रेल सुविधा का लाभ मिलेगा.
इनका कहना.....
- पश्चिम मध्य रेल प्रशासन चार रेल सेवाओं के संचालन की तैयारी कर रहा है. जैसे ही बोर्ड का अग्रिम आदेश मिलेगा, ट्रेनों को चलाने की कार्रवाई की जायेगी.
डॉ. मधुर वर्मा, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी, पमरे, जबलपुर.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-


