आज का दिन- 25 सितंबर 2026, अनन्त चतुर्दशी: श्रीगणेश का आशीर्वाद अवश्य मिलेगा!

आज का दिन- 25 सितंबर 2026, अनन्त चतुर्दशी: श्रीगणेश का आशीर्वाद अवश्य मिलेगा!

प्रेषित समय :19:25:01 PM / Thu, Sep 24th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

-प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, बॉलीवुड एस्ट्रो एडवाइजर (व्हाट्सएप- 8875863494)
* अनन्त चतुर्दशी - 25 सितम्बर 2026, शुक्रवार
* अनन्त चतुर्दशी पूजा मुहूर्त - 06:22 एएम से 11:06 पीएम
* चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ - 24 सितम्बर 2026 को 11:18 पीएम बजे
* चतुर्दशी तिथि समाप्त - 25 सितम्बर 2026 को 11:06 पीएम बजे

* भगवान श्रीगणेश के प्रकटोत्सव को गणेश चतुर्थी कहते है. इस तरह यह श्रीगणेश जन्म दिन है. भारत में भगवान श्रीगणेश को बुद्धि, समृद्धि और सुवृद्धि के देवता के रूप में पूजा जाता है. धर्मग्रंथों के अनुसार- भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष के दौरान भगवान श्रीगणेश का जन्म हुआ था. श्रीगणेशोत्सव- गणेश चतुर्थी से शुरू होनेवाला उत्सव जो दस दिन के बाद, अनन्त चतुर्दशी के दिन सम्पन्न होता है. यह दिन श्रीगणेश विसर्जन के नाम से जाना जाता है. श्रीगणेशोत्सव के दौरान श्रीगणेश भक्त यथाशक्ति पूजा-आराधना और भजन-कीर्तन करते हैं और अनन्त चतुर्दशी के दिन श्रद्धालु बड़े ही धूम-धाम के साथ जुलूस निकालते हुए भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा का पवित्र जलाशय में विसर्जन करते हैं.

* श्रीगणेश पूजा विधि-विधान से करें कि परंपरागत तरीके से, बस, पवित्र मन से पूजा करें...सारे सपने साकार होंगे. जैसे एक माता अपने बालक को सजाती-संवारती-भोजन करवाती है ठीक उसी तरह श्रीगणेश को सजाएं, संवारें और लडुअन का भोग लगाकर पूजा-आरती करें...श्रीगणेश का आशीर्वाद अवश्य मिलेगा!  

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-