आज का दिन- 27 सितंबर 2026,जब सपनों में आएं पितृ!

आज का दिन- 27 सितंबर 2026,जब सपनों में आएं पितृ!

प्रेषित समय :20:57:37 PM / Sat, Sep 26th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

* प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, बॉलीवुड एस्ट्रो एडवाइजर, व्हाट्सएप- 6367472963
* प्रतिपदा श्राद्ध - 27 सितम्बर 2026, रविवार
* प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ - 26 सितम्बर 2026 को 10:18 पीएम बजे
* प्रतिपदा तिथि समाप्त - 27 सितम्बर 2026 को 08:58 पी एम बजे

धर्मग्रंथों के अनुसार पितृ पक्ष में पितृ धरती पर रहते हैं... इस दौरान सपनों में पितृ नजर आएं तो डरे नहीं, यह समझें कि पितृ आपसे विशेष लगाव रखते हैं और उन्होंने कुछ संदेश देने के लिए आपको पात्र माना है! 
यदि वे प्रसन्न होकर कुछ निर्देश प्रदान करें तो उसके अनुरूप यथासंभव प्रयास करें... यदि क्रोध करें तो उनकी अधूरी इच्छाएं यथाशक्ति पूर्ण करें... चाहे किसी भी रूप में सपने में पितृ दिखाई दें और कुछ समझ में नहीं आए तो उनके निमित्त दान पुण्य करें.   
यदि संभव हो तो दोपहर में पीपल को जल चढ़ाएं, मौली लपेटें, जनेऊ अर्पण करके... धूप-दीप, नैवेद्य, खीर आदि का भोग लगाकर नमस्कार करें. इसके पश्चात पीपल पर सूत लपेटते हुए सर्व पितृ दोष निवारण मंत्र का जाप करते हुए परिक्रमा करें... अपने पितरों को सम्मान से प्रणाम करें... ॐ सर्व पितृ देवताभ्यो नमः!

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-