आज का दिन- 28 सितंबर 2026, श्राद्ध में विविध वस्तुओं के दान का है विशेष महत्व!

आज का दिन- 28 सितंबर 2026, श्राद्ध में विविध वस्तुओं के दान का है विशेष महत्व!

प्रेषित समय :21:24:37 PM / Sun, Sep 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

* प्रदीप लक्ष्मीनारायण द्विवेदी, बॉलीवुड एस्ट्रो एडवाइजर, व्हाट्सएप- 6367472963
श्राद्ध में पितरों की तृप्ति के लिए... उनकी उत्तम गति के लिए... पितृदोष मुक्ति के लिए विविध वस्तुओं के दान का विशेष महत्व है.
श्राद्ध में ऐसी नई वस्तुओं का दान करना चाहिए जो उपयोगी हों, जैसे-जैसे इन वस्तुओं का उपयोग हो वैसे-वैसे उत्तम परिणाम प्राप्त होंगे.
दान में वस्तु का मूल्य महत्वपूर्ण नहीं है, व्यक्ति की भावना ज्यादा महत्वपूर्ण है इसलिए किसी और से तुलना करने या किसी के कहने पर दान करने के बजाय यथाशक्ति समर्पित मन से दान करें.
दान में गेंहू, गुड़, सोना-चांदी, जमीन, गाय, धान, वस्त्र आदि का दान कर सकते हैं.
दान करते वक्त अपनी भावना व्यक्त करें कि- यह दान ज्ञात/अज्ञात पितरों को तृप्त करे, उन्हें उत्तम गति प्रदान करे तथा पितृदोष से मुक्त करके पितृ उन्हें शुभ आशीर्वाद प्रदान करें!
* यहां दी जा रही जानकारियां संदर्भ हेतु हैं, स्थानीय समय, परंपराओं और धर्मगुरु-ज्योतिर्विद् के निर्देशानुसार इनका उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि यहां दिया जा रहा समय अलग-अलग शहरों में स्थानीय समय के सापेक्ष थोड़ा अलग हो सकता है.
* अपने ज्ञान के प्रदर्शन एवं दूसरे के ज्ञान की परीक्षा में समय व्यर्थ न गंवाएं क्योंकि ज्ञान अनंत है और जीवन का अंत है!

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-