भीड़ में आलिया का हाथ थामे नजर आए रणबीर कपूर, कपल का ये अंदाज देख फैंस ने लुटाया प्यार

भीड़ में आलिया का हाथ थामे नजर आए रणबीर कपूर, कपल का ये अंदाज देख फैंस ने लुटाया प्यार

प्रेषित समय :17:12:00 PM / Sun, Sep 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

मुंबई. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक बार फिर अपने एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. शनिवार रात दोनों फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की टीम के साथ डिनर पर पहुंचे थे. रेस्टोरेंट से बाहर निकलते समय पैपराजी की मौजूदगी के बीच रणबीर जिस तरह आलिया के साथ नजर आए, उसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

डिनर के बाद साथ निकला कपल
‘लव एंड वॉर’ की टीम ने शनिवार, 26 सितंबर की रात मुंबई में मुलाकात की. इस दौरान आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, विक्की कौशल और फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली एक साथ नजर आए.

डिनर के बाद सभी ने रेस्टोरेंट के बाहर पैपराजी के लिए पोज दिए. इसके बाद जब आलिया और रणबीर अपनी कार की तरफ बढ़े तो कैमरों की भीड़ के बीच दोनों का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला.

आलिया को भीड़ से निकालते नजर आए रणबीर
इस दौरान आलिया पीले रंग के स्कर्ट और मैचिंग सूट में नजर आईं. उन्होंने अपने बालों को बन स्टाइल में रखा था. विक्की कौशल को विदा करने के बाद आलिया और रणबीर कार की ओर बढ़ने लगे.

वीडियो में रणबीर आलिया के करीब चलते और उनका हाथ कमर के आसपास रखकर उन्हें भीड़ के बीच से कार तक ले जाते दिखाई दे रहे हैं. वह लगातार उनके साथ बने रहे और दोनों जल्द ही अपनी कार में बैठकर वहां से रवाना हो गए.

वीडियो पर फैंस का रिएक्शन
रणबीर और आलिया के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. फैंस खास तौर पर दोनों की बॉन्डिंग और रणबीर के केयरिंग अंदाज पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो में एक पल ऐसा भी नजर आता है, जब आलिया मुस्कुराती हुई दिखाई देती हैं.

कपल के इस छोटे से मोमेंट ने पैपराजी के कैमरों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी ध्यान खींच लिया है.

‘लव एंड वॉर’ में फिर साथ नजर आएंगे आलिया-रणबीर
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में एक साथ नजर आएंगे. फिल्म में विक्की कौशल भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म से तीनों कलाकारों के फर्स्ट-लुक पोस्टर पहले ही सामने आ चुके हैं.

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-