एशियन गेम्स में कल से भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का अभियान, अफगानिस्तान के खिलाफ होगी पहली भिड़ंत

एशियन गेम्स में कल से भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का अभियान, अफगानिस्तान के खिलाफ होगी पहली भिड़ंत

प्रेषित समय :17:33:44 PM / Sun, Sep 27th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

स्पोर्ट्स डेस्क. एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम सोमवार को अपने अभियान की शुरुआत करेगी. आइची-नागोया में होने वाले मुकाबले में भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा. मैच से एक दिन पहले रविवार को भारतीय खिलाड़ियों ने मैदान पर जमकर अभ्यास किया और मुकाबले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया.

श्रेयस, अर्शदीप और ईशान ने किया अभ्यास
रविवार के ट्रेनिंग सेशन में भारतीय टीम के कई प्रमुख खिलाड़ी नजर आए. कप्तान श्रेयस अय्यर, तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, ऑलराउंडर शिवम दुबे, विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अभ्यास किया.

टीम ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी और अन्य पहलुओं पर काम करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ शुरुआती मुकाबले की तैयारी की.

महिला टीम पहले ही जीत चुकी है गोल्ड
एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 147 रन से हराकर गोल्ड जीता था.

अब पुरुष टीम के सामने भी स्वर्ण पदक जीतने की चुनौती है. अगर भारतीय पुरुष टीम भी गोल्ड हासिल करती है, तो एक ही एशियन गेम्स संस्करण में भारत के पास पुरुष और महिला क्रिकेट दोनों के स्वर्ण पदक होंगे.

पिछली बार भी भारत ने जीता था गोल्ड
हांगझू एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में स्वर्ण पदक जीता था. अफगानिस्तान के खिलाफ फाइनल बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था और भारत को बेहतर सीडिंग के आधार पर विजेता घोषित किया गया था.

उस टीम में शामिल कई खिलाड़ी बाद में भारत की टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा भी रहे.

श्रेयस अय्यर संभालेंगे टीम की कमान
एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर के हाथों में है. अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स IPL खिताब जीत चुकी है. उनकी अगुआई में मुंबई ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी अपने नाम की थी.

वह दिल्ली कैपिटल्स और 2025 में पंजाब किंग्स को भी IPL फाइनल तक पहुंचा चुके हैं.

भारत का एशियन गेम्स 2026 स्क्वॉड
श्रेयस अय्यर (कप्तान)

अभिषेक शर्मा

संजू सैमसन (विकेटकीपर)

ईशान किशन (विकेटकीपर)

शिवम दुबे

तिलक वर्मा (उप-कप्तान)

अक्षर पटेल

वाशिंगटन सुंदर

विपराज निगम

रवि बिश्नोई

जसप्रीत बुमराह

यश ठाकुर

अर्शदीप सिंह

वैभव सूर्यवंशी

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-