Railway- जबलपुर-संतरागाछी व रानी कमलापति-संतरागाछी एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप निरस्त, ये है कारण

Railway- जबलपुर-संतरागाछी व रानी कमलापति-संतरागाछी एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में एक-एक ट्रिप निरस्त, ये है कारण

प्रेषित समय :19:11:02 PM / Mon, Sep 28th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के कारण रेल परिचालन प्रभावित रहेगा. उक्त कार्य के चलते पमरे से संबंधित संतरागाछी -जबलपुर -संतरागाछी एवं  रानी कमलापति-संतरागाछी- रानी कमलापति एक्सप्रेस के निर्धारित फेरों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है.

गाड़ी संख्या 20828 संतरागाछी- जबलपुर हमसफर एक्सप्रेस 09 दिसम्बर 2026 को संतरागाछी स्टेशन से निरस्त रहेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20827 जबलपुर-संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस दिनांक 10 दिसम्बर 2026 को जबलपुर स्टेशन से निरस्त रहेगी. 

इसके साथ ही गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति–संतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस दिनांक 09 दिसम्बर 2026 को रानी कमलापति स्टेशन से निरस्त रहेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22170 संतरागाछी–रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस दिनांक 10 दिसम्बर 2026 को संतरागाछी स्टेशन से निरस्त रहेगी.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-