एशियन गेम्स : बिना खेले सेमीफाइनल में भारत की हुई एंट्री, बारिश के कारण अफगानिस्तान से नहीं हो सका T-20 मैच

एशियन गेम्स : बिना खेले सेमीफाइनल में भारत की हुई एंट्री, बारिश के कारण अफगानिस्तान से नहीं हो सका T-20 मैच

प्रेषित समय :10:23:53 AM / Mon, Sep 28th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम बिना मैदान पर उतरे ही एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. सोमवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला टी-20 क्रिकेट का क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. लगातार होती बारिश के चलते भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मैच में टॉस का सिक्का भी नहीं उछाला जा सका. अंपायर्स को अंत में मैच को रद्द करने का फैसला लिया.

आईसीसी टी20 रैंकिंग में अफगानिस्तान की टीम से ऊपर होने के चलते भारत को सीधा सेमीफाइनल का टिकट मिल गया. आईसीसी टी-20 टीम रैंकिंग में अफगानिस्तान 10वें नंबर पर काबिज है, जबकि भारत टॉप पर है. भारत अब 1 अक्टूबर को अपना सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगा.

बिना खेले पाकिस्तान ने भी सेमीफाइल में बनाई जगह

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बिना मैदान पर उतरे ही एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. सोमवार को पाकिस्तान और हांगकांग चीन के बीच खेला जाने वाला क्वार्टर फाइनल मुकाबला लगातार बारिश के कारण रद्द हो गया. बारिश के चलते मुकाबले में टॉस तक नहीं हो सका. लगातार बारिश और मैदान गीला होने के चलते अंपायर्स ने मैच रद्द करने का फैसला किया. ऐसे में बेहतर आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग का फायदा पाकिस्तान को मिला. पाकिस्तानी टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गई. मौजूदा आईसीसी टी20 रैंकिंग में पाकिस्तान छठे स्थान पर है, जबकि हांगकांग, चीन 24वें नंबर पर है. इसी रैंकिंग अंतर के चलते पाकिस्तान को क्वार्टर फाइनल मुकाबला रद्द होने के बाद भी सेमीफाइनल का टिकट मिल गया. अब पाकिस्तान की नजरें 1 अक्टूबर को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले पर हैं, जहां टीम एशियन गेम्स में अपने अभियान को आगे बढ़ाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-