Shakira Live Concert: भारत में इस समय देख सकेंगे शकीरा का लाइव शो, जानें कहां होगी फ्री स्ट्रीमिंग

Shakira Live Concert: भारत में इस समय देख सकेंगे शकीरा का लाइव शो, जानें कहां होगी फ्री स्ट्रीमिंग

प्रेषित समय :18:10:37 PM / Wed, Sep 30th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

पॉप स्टार शकीरा के दुनियाभर में मौजूद फैंस के लिए खास खबर है. सिंगर अपने मौजूदा ‘लास मुजेरेस या नो लोरान वर्ल्ड टूर’ के दौरान मैड्रिड में होने वाले कॉन्सर्ट को ग्लोबल ऑडियंस के लिए लाइव स्ट्रीम करने जा रही हैं. खास बात यह है कि भारत में बैठे फैंस भी इस खास परफॉर्मेंस को घर से देख पाएंगे.

शकीरा का मैड्रिड शो 3 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा. इसे पहली बार उनके पूरे कॉन्सर्ट के तौर पर दुनिया भर में लाइव स्ट्रीम किया जाएगा.

भारत में कब शुरू होगी स्ट्रीमिंग?
भारत में शकीरा के फैंस को शो देखने के लिए रात का समय चुनना होगा. मैड्रिड में होने वाले कॉन्सर्ट की स्ट्रीमिंग भारत में 4 अक्टूबर को रात 12:15 बजे उपलब्ध होगी.

लाइव शो को Amazon Music India ऐप, Prime Video, Fire TV और Twitch पर Amazon Music चैनल के जरिए देखा जा सकेगा. इसके लिए दर्शकों को किसी पेड सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी.

टूर के आखिरी दौर में पहुंचा शकीरा का सफर
‘लास मुजेरेस या नो लोरान’ शकीरा के करियर के अहम दौर का हिस्सा रहा है. यह प्रोजेक्ट सिंगर की निजी जिंदगी में आए चुनौतीपूर्ण दौर के बीच शुरू हुआ था. बाद में इसी नाम से एल्बम और फिर बड़े स्तर पर वर्ल्ड टूर का आयोजन किया गया.

अब यह टूर अपने अंतिम चरण में है. ऐसे में मैड्रिड कॉन्सर्ट को ऑनलाइन उपलब्ध कराने का फैसला उन फैंस के लिए खास मौका है, जो शो में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सकते.

शकीरा ने जताई खुशी
ग्लोबल लाइव स्ट्रीम को लेकर शकीरा ने उत्साह जाहिर किया है. उनका कहना है कि ‘लास मुजेरेस या नो लोरान’ वर्ल्ड टूर उनकी उम्मीद से कहीं ज्यादा बड़ा बन गया है और उन्हें इस उपलब्धि पर गर्व है.

सिंगर ने Amazon Music के साथ मिलकर दुनिया भर के प्रशंसकों तक इस खास शाम को पहुंचाने की खुशी भी जाहिर की है. उनके मुताबिक, यह कदम टूर के अनुभव को और ज्यादा लोगों तक ले जाने का मौका देगा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-