जबलपुर. एमपी की राजधानी भोपाल में सेवानिवृत आईएएस की हत्या के बाद जबलपुर में पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शहर में फ्लैट और डुप्लेक्स में रहने वाले लोगों की सर्चिंग शुरू की गई है। हाल ही में मकान किराए पर लेने वाले, पेइंग गेस्ट और केयरटेकर के रूप में रहने वाले लोगों की भी जांच की जा रही है। इसी सर्चिंग अभियान के दौरान गोरखपुर इलाके में एक घर में रहने वाले लोगों के पास से अवैध शराब और प्रतिबंधित हुक्का मिला। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
गोरखपुर सीएसपी ने टीआई और अन्य पुलिस स्टाफ के साथ गोरखपुर और आसपास के इलाकों में जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को एक घर में रह रहे लोगों के पास से अवैध शराब और प्रतिबंधित हुक्का मिला। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया युवक हाल ही में मकान किराए पर लेकर रह रहा था। सीएसपी एमडी नगोतिया ने बताया कि पकड़े गए युवक की बातें और हरकतें संदिग्ध हैं। इसी वजह से उससे पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि सर्चिंग के दौरान पुलिस को एक अपार्टमेंट में कुछ लोगों के रहने की जानकारी मिली थी। इन लोगों ने हाल ही में फ्लैट किराए पर लिया था। सर्चिंग के दौरान एक युवक को पकड़ा गया, जिससे पूछताछ की जा रही है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में रहने वाले किराएदारों और संदिग्ध लोगों की सर्चिंग करें। संदिग्ध पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

