बॉय फ्रेंड से फोन पर मां की मौजूदगी में पिता ने 5 बार किया रेप, नग्न तस्वीरें भी खींची, दोनों गिरफ्तार

बॉय फ्रेंड से फोन पर मां की मौजूदगी में पिता ने 5 बार किया रेप, नग्न तस्वीरें भी खींची, दोनों गिरफ्तार

प्रेषित समय :18:45:51 PM / Sun, Oct 4th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

अंजार. गुजरात के कच्छ जिले के अंजार से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नाबालिग लड़की ने अपने ही माता-पिता पर रोंगटे खड़े कर देने वाले गंभीर आरोप लगाए हैं.

पीडि़ता की शिकायत के मुताबिक, किसी लड़के से फोन पर बात करने से नाराज माता-पिता ने पहले उसे कई दिनों तक बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, फिर मां की मौजूदगी में कलयुगी पिता ने उसके साथ पांच बार दुष्कर्म किया. हद तो तब हो गई जब इस दरिंदगी के दौरान मां खुद बेटी की नग्न तस्वीरें खींचती रही. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी माता-पिता दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

फोन पर बात करने पर शुरू हुआ जुल्म का सिलसिला

पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, विवाद की शुरुआत 14 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1 बजे हुई. पीडि़ता घर में अपने एक दोस्त से फोन पर बात कर रही थी, जिसे उसकी मां ने देख लिया. दोपहर करीब 2:30 बजे जब पिता खाना खाने घर पहुंचे, तो मां ने उनसे बेटी के फोन पर बात करने की शिकायत कर दी. इसके बाद पिता ने अपना आपा खो दिया और किशोरी के साथ बुरी तरह मारपीट की. उसका खाना-पीना बंद कर दिया गया और देर रात 12 बजे तक उसे कमरे में बंद रखकर पीटा जाता रहा.

मां के सामने पिता ने की हैवानियत, तीन दिनों तक रखा बंधक

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 15 सितंबर की रात करीब 1 बजे माता-पिता ने लड़की को घर के हॉल में खाट पर जबरन लिटाया. दोनों ने मिलकर उसके कपड़े उतारे और मां की मौजूदगी में पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया. यह खौफनाक सिलसिला यहीं नहीं थमा; 16 और 17 सितंबर की देर रात भी इसी तरह मां के सामने पिता ने उसके साथ दरिंदगी दोहराई. किशोरी को तीन दिनों तक घर के अंदर भूखा-प्यासा बंधक बनाकर रखा गया और 20 सितंबर को उसके साथ दोबारा मारपीट की गई.

पहली बार पुलिस को भटकाया, 1 अक्टूबर को मां ने खीचीं नग्न तस्वीरें

लड़की ने 29 सितंबर की रात दोबारा हुए दुष्कर्म के बाद अगली सुबह किसी तरह पड़ोसी रिश्तेदार के फोन से 112 पर कॉल कर मदद मांगी थी. हालांकि, माता-पिता को भनक लगते ही उन्होंने फोन छीनकर बंद कर दिया, जिसके चलते उस वक्त पहुंची पुलिस को सटीक पता नहीं मिल सका और टीम वापस लौट गई. इसके बाद 1 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे हैवानियत की सारी हदें पार हो गईं. पिता ने बेडरूम में फिर से दुष्कर्म किया, जबकि मां ने अपने मोबाइल से बेटी की नग्न तस्वीरें खींची ताकि उसे ब्लैकमेल कर मुंह बंद रखा जा सके.

112 और अभयम हेल्पलाइन पर कॉल से बची जान, माता-पिता गिरफ्तार

2 अक्टूबर की सुबह जब पिता काम पर निकला, तब पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर रिश्तेदार के घर से दोबारा आपातकालीन नंबर 112 और 181 अभयम महिला हेल्पलाइन पर कॉल कर पूरा पता दर्ज कराया. इस बार पुलिस ने फौरन दबिश देकर लड़की को दरिंदों के चंगुल से छुड़ाया और अंजार थाने लाकर उसकी औपचारिक शिकायत दर्ज की. पूर्वी कच्छ के अंजार डीवाईएसपी मुकेश चौधरी ने बताया कि यह बेहद शर्मनाक और अमानवीय वारदात है. पीड़िता के बयान के आधार पर संबंधित धाराओं और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी पिता और मां दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की फॉरेंसिक जांच और साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-