दिल्ली: ममता बनर्जी समेत 3 पूर्व मुख्यमंत्री हिरासत में, जंतर-मंतर जा रहे प्रदर्शकारियों ने तोड़े बैरिकेड

दिल्ली: ममता बनर्जी समेत 3 पूर्व मुख्यमंत्री हिरासत में, जंतर-मंतर जा रहे प्रदर्शकारियों ने तोड़े बैरिकेड

प्रेषित समय :15:38:59 PM / Sat, Oct 10th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे सीजेपी के प्रोटेस्ट में पार्टी ममता बनर्जी सहित तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है. आपको बता दें कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया है.  बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी, केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री मनिक सरकार को हिरासत में लिया गया.

प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड

आपको बता दें जंतर-मंतर पहुंचने की कोशिश कर रहे करीब एक हजार से ज्यादा सीजेपी समर्थकों को राजधानी की अलग-अलग जगहों से पकड़ा है. कुछ प्रदर्शनकारियों ने तो बैरिकेड तोड़ दिए.  दिल्ली के जंतर मंतर में सीजेपी प्रोटेस्ट के बीच पहले राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट पर बड़ा दावा करते हुए लिखा है कि  ज्ञानेश कुमार अपने पद से जाएंगे और उनकी सरकार आएगी. तो वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले राहुल गांधी, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए लिखा है कि उन्होंने इसे देश को अस्थिर करने की कोशिश बताया है. उनका कहना है कि भारत इन कोशिशों का कड़ाई से जवाब देगा और ऐसी ताकतों के मंसूबे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा.

कॉकाकरोच जनता पार्टी की प्रमुख मांगें

1. आने वाले सभी चुनावों को रोका जाए. जनवरी 2025 की वोटर लिस्ट वापस लाई जाए.
2. मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए 2023 के कानून को हटाकर नया कानून बनाया जाए.
3. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें.
4. एसआईआर प्रक्रिया को बंद कर जांच के लिए कमेटी बनाई जाए.

चुनाव आयोग मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई

इस प्रोटेस्ट को देखते हुए चुनाव आयोग मुख्यालय और जंतर-मंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इतना ही नहीं अशोक रोड पर बस खड़ी कर रास्ते को बंद कर दिया गया है. यहां बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-