चेन्नई में राहुल गांधी की छात्रों की गूंज, बोले- लोकतंत्र खत्म करने वालों से न डरें, वोट चोरी हो रहा

चेन्नई में राहुल गांधी की छात्रों की गूंज, बोले- लोकतंत्र खत्म करने वालों से न डरें, वोट चोरी हो रहा

प्रेषित समय :20:57:55 PM / Sat, Oct 10th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

चेन्नई. छात्रों की गूंज कार्यक्रम में चेन्नई में राहुल गांधी ने कहा- लोकतंत्र खत्म करने वालों से डरने की जरूरत नहीं हैं. आइलैंड ग्राउंड्स में 30 मिनट के कार्यक्रम में राहुल ने कहा-सवाल पूछना हर स्टूडेंट की जिम्मेदारी है. सरकार तमिलनाडु पर हिंदी थोप रही है. तमिल कल्चर, भाषा इतिहास पर हमला किया जा रहा है. आपका वोट चोरी किया जा रहा है. राहुल कोटा, देहरादून, प्रयागराज, पुणे और इंदौर में युवाओं और छात्रों से इस कार्यक्रम में बात कर चुके हैं. यह कार्यक्रम पहली बार दक्षिण भारत में हो रहा है.

राहुल के भाषण की मुख्य बातें

पीएम मोदी पर: पीएम इंटरनेशनल दबाव में हैं. अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं. देश का मूड जनता जान गई है
दिल्ली प्रोटेस्ट पर: पूरी दिल्ली बंद है. पुलिस बच्चों को मार रही है, इंटरनेट बंद है. भाजपा के गुंडे सड़क पर घूम रहे, बच्चों को पीट रहे हैं.
तमिल कल्चर पर: तमिल कल्चर, भाषा और इतिहास पर हमला किया जा रहा है. तमिलनाडु पर हिंदी थोपी जा रही है. सरकार के लिए तमिल कल्चर और इतिहास सेकेंड्री है.
पेरियार पर: पेरियार महान इंसान थे, क्योंकि वे सवाल करते थे. पेरियार ने स्टूडेंट को सिखाया कि बिना समझे किसी भी विचार को फॉलो न करें.
यूथ इन इंडिया 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण भारत के 5 राज्यों यानी आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरलम, तमिलनाडु और तेलंगाना में 15 से 29 साल की उम्र के करीब 7.5 करोड़ युवा हैं. इन्हीं पर राहुल का फोकस रहेगा. राहुल इस अभियान में शिक्षा, बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और युवाओं पर बढ़ते दबाव जैसे मुद्दे उठा रहे हैं.

लोकतंत्र खत्म करने वालों से डरना नहीं है

राहुल ने कहा- पीएम मोदी कंप्रोमाइज्ड है, चाहे वो फाइनेंशियल फोर्सेज के जरिए हों या इंटरनेशनल दबाव में. वे लोग मोदी को कंट्रोल कर रहे हैं. मोदी अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं. देश का मूड जनता जान गई है, सिर्फ दिल्ली ही नहीं पूरे देश के लोगों से कहना चाहता हूं कि आपको डरने की जरूरत नहीं है. लोकतंत्र को खत्म करने वालों से डरना नहीं है, दुनिया की कोई भी ताकत उन्हें इसकी सजा भुगतने से नहीं रोक सकती.

राहुल बोले- 15 साल से चला आ रहा गेम अब खत्म

राहुल बोले- मोदी जिज्ञासा की फाउंडेशन को नष्ट कर रहे हैं. वे वोट चोरी इलेक्शन चोरी कर रहे हैं. आपने आज दिल्ली में देखा पूरा शहर बंद कर दिया. पुलिस बच्चों को मार रही है, इंटरनेट बंद है. भाजपा के गुंडे सड़क पर घूम रहे, बच्चों को पीट रहे हैं. समस्या यह है कि मोदी को नहीं पता कि उनका खेल खत्म हो गया है. 15 साल से चला आ रहा गेम अब खत्म है. मोदी ने इस देश के साथ जो किया उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा. चाहे वो पीएम हों, गृहमंत्री हो. मोगैंबो मोदी भारत के लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं.

राहुल से बोला युवक- टू लेंग्वेज पॉलिसी से चिंतित हूं

राहुल से मंच पर एक अन्य युवक ने कहा- मैंने काफी कठिनाई से पढ़ाई की. मैं सुदूर गांव आता हूं. मैंने इंग्लिश में पीजी किया, लेकिन आज भी ट्रांसलेशन की जरूरत पड़ती है. मैंने न्यू एजुकेशन पॉलिसी पर सवाल उठाया. मैं दो भाषा को लेकर काफी चिंतित हूं, इससे मुझे डर लगता है. मैं एजुकेशन सिस्टम के प्राइवेटाइजेशन से डरता है क्योंकि मैं सरकारी स्कूल से पढ़कर आया. शिक्षा के जरिए मैं यहां खड़ा हो पाया, लेकिन मेरे जैसे कई है जिनको मौका नहीं मिलता, वे पीछे रह जाते हैं.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-