जबलपुर के शेल्बी अस्पताल में भड़की आग, मची अफरा-तफरी, देर रात दमकल कर्मियों ने बुझाई आग

जबलपुर के शेल्बी अस्पताल में भड़की आग, मची अफरा-तफरी, देर रात दमकल कर्मियों ने बुझाई आग

प्रेषित समय :11:36:31 AM / Sun, Oct 11th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. संस्कारधानी जबलपुर शहर के शेल्बी हॉस्पिटल में देर रात अचानक के कमरा नंबर 315 आग लगने से वहां भर्ती मरीजों, उनके परिजनों और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ में भगदड़ की स्थिति बन गई. कमरे से काला धुआं और लपटें उठती देख अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत स्थानीय फायर ब्रिगेड को सूचना दी. 

दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद लपटों को पूरी तरह शांत किया. इस हादसे में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने या झुलसने की खबर नहीं है. सभी लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था. शुरुआती स्तर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि दमकल विभाग और तकनीकी टीम घटना के वास्तविक कारणों की जांच में जुटी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-