यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा: बलरामपुर में तेज रफ्तार वाहन ने 7 को कुचला, 3 की मौत, 4 घायलों की हालत गंभीर

यूपी में दर्दनाक सड़क हादसा: बलरामपुर में तेज रफ्तार वाहन ने 7 को कुचला, 3 की मौत, 4 घायलों की हालत गंभीर

प्रेषित समय :17:19:58 PM / Sun, Oct 18th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

बलरामपुर. उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में रविवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार वाहन ने 7 लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में 3 लोगों की मौत बताई जा रही है. वहीं, 4 लोग घायल हुए हैं. घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने वाहन समेत चालक को हिरासत में ले लिया है. वहीं, पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि घायलों का इलाज जारी है. 2 की हालत गम्भीर होने पर उन्हें बहराइच के लिए रेफर किया गया है. सीएम योगी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है.

हादसा बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र के चरनगहिया बेलहा गांव में हुआ है. पुलिस क्षेत्र अधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि देहात थाना क्षेत्र के चरनगहिया बेलहा गांव के पास कुछ भक्त दुर्गा पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे थे तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने 7 लोगों को कुचल दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, 4 घायलों का इलाज जारी है. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस मृतकों की शिनाख्त कर रही है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. जिला मेमोरियल अस्पताल में 4 घायलों का इलाज जारी है. पुलिस ने दुर्घटना में शामिल वाहन और चालक को हिरासत में लिया है. घटनास्थल की जांच जारी है. पुलिस वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है.

पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि हादसे में मनोज सिंह(40), गणेश (35) व पटेश्वरी (50) की मौत हो गई है. वहीं, छेदी राम, डबलू, मुकेश सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल है. छेदी एवं डबलू की हालत गम्भीर देखते हुए बहराइच ले जाया गया है. पूरे मामले किं जांच कराई जा रही है.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-