जबलपुर. एमपी के जबलपुर में तीन दिवसीय प्रवास पर आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने आज पहले दिन जबलपुर महानगर में निवासरत मुख्य शिक्षक और उनसे ऊपर के दायित्ववान कार्यकर्ताओं से संवाद किया. इस दौरान संगठनात्मक कार्यों से जुड़े विषयों पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया.
तीन दिवसीय प्रवास पर आए आरएसएस प्रमुख दायित्ववान कार्यकर्ताओं, महाविद्यालयीन स्वयंसेवकों और संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ संवाद और बैठक करेंगे. आज उनहोने राज्यसभा सांसद और इंटरनेशनल खिलाड़ी रही पीटी उषा दोपहर को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मिलने केशव कोटी पहुंचीं. तकरीबन 15 से 20 मिनट तक केशव कोटि के अंदर रहने के बाद पीटी उषा वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं. इसके अलावा निजी कॉलेज में होने वाले कार्यक्रमों में सुरक्षा कारणों से मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध लगाया है. कार्यक्रम में मीडिया कवरेज की भी अनुमति नहीं है.
कॉलेज के स्वयंसेवकों के शिविर में शामिल होंगे-
25 अक्टूबर को डॉ. भागवत महाकौशल प्रांत के महाविद्यालयीन स्वयंसेवकों के शिविर में शामिल होंगे. यहां वे युवा स्वयंसेवकों से संवाद करेंगे. प्रवास के अंतिम दिन 26 अक्टूबर को वे क्रस्स् महाकौशल प्रांत की कार्यकारिणी और विभाग टोली के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. इसमें संगठनात्मक कार्यों, गतिविधियों और समसामयिक विषयों पर चर्चा होगी. साथ ही आगामी कार्यों के लिए मार्गदर्शन देंगे.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

