जबलपुर. भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. विशाल सिंह बघेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आगम चौक स्थित लाइफ मेडिसिटी हॉस्पिटल में विशाल रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. शिविर में 45 यूनिट रक्तदान हुआ. आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा.
कार्यक्रम में प्रदेश सह-संयोजक डॉ. अश्विनी कुमार त्रिवेदी, महानगर संयोजक डॉ. विवेक जैन और कार्यक्रम प्रभारी डॉ. शुभम् अवस्थी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. हॉस्पिटल के संचालक डॉ. मुकेश श्रीवास्तव एवं डॉ. विवेक दीवान ने भी आयोजन में सहयोग किया.
डॉ. अश्विनी कुमार त्रिवेदी ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है. ऐसे शिविरों के जरिए थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है. उन्होंने रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने का संदेश दिया.
शिविर में डॉ. सचिन बुधौलिया, डॉ. सुनील दुबे, डॉ. श्याम सिद्दा, डॉ. श्रीकांत साहू, नीलू जैन, रोशनी आनंदी, डॉ. मुकेश पांडेय, सतेंद्र दुबे और पुनीत सहित अन्य चिकित्सक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे. आयोजन के माध्यम से रक्तदान की सामाजिक उपयोगिता को रेखांकित किया गया तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

