Rail News- यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: 21 और 23 दिसंबर को शक्तिपुंज एक्सप्रेस के फेरे रद्द

Rail News- यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: 21 और 23 दिसंबर को शक्तिपुंज एक्सप्रेस के फेरे रद्द

प्रेषित समय :18:21:52 PM / Mon, Oct 26th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. फुट ओवर ब्रिज से जुड़े निर्माण कार्य के चलते शक्तिपुंज एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है. पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल में दुर्गापुर-वारिया रेलखंड और आण्डल स्टेशन पर अधोसंरचनात्मक कार्य के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा. इसके कारण ट्रेन के दोनों दिशाओं में एक-एक फेरे निरस्त रहेंगे.

यात्री ध्यान दें, इन तारीखों में नहीं चलेगी ट्रेन

21 दिसंबर 2026: ट्रेन नंबर 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस जबलपुर से निरस्त रहेगी.

23 दिसंबर 2026: ट्रेन नंबर 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस हावड़ा से निरस्त रहेगी.

यात्रा से पहले जरूर करें पुष्टि

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन के परिचालन की स्थिति की पुष्टि रेलवे की अधिकृत सूचना प्रणाली या रेल मदद हेल्पलाइन 139 पर जरूर कर लें, ताकि ऐन वक्त पर होने वाली परेशानी से बचा जा सके.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-