जबलपुर. घमापुर थानान्तर्गत गोपाल होटल के समीप रहने वाले युवक राजेन्द्र बिनोदिया को सरदार वंशकार अपहरण कर एक कमरे में ले गया, जहां पर राजेन्द्र को बंधक बनाकर बेल्ट से बुरी तरह पीटा. इस दौरान सरदार के तीन साथी और आ गए थे, उन्होने भी राजेन्द्र को जमकर पीटा. पुलिस ने राजेन्द्र बिनोदिया की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.
पुलिस के अनुसार राजेन्द्र बिनोदिया उम्र 22 वर्ष निवासी आशा आटा चक्की के सामने गोपाल होटल बीती शाम लगभग 5 बजे करिया पाथर मरघटाई एक अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में जा रहा था. इस दौरान सरदार वंशकार आकर आया और जबरन में अपनी मोटर साइकल में बैठाकर शन्नी रजक के गोपाल होटल स्थित घर के ऊपर वाले कमरे में ले गया.
जहां पर शन्नी रजक, मन्नी रजक, चिन्ना, कृष्णा पहले से बैठे थे, सभी ने एक राय होकर राजेन्द्र को बंधक बनाकर लात, घूंसो व बेल्ट से करीब दो घंटे तक पीटा, जिससे राजेन्द्र के पीठ, हाथ कमर सीना में गंभीर चोटें आई. इसके बाद राजेन्द्र को घसीटते हुए गली की ओर ले जा रहे थे, तभी लता कोरी व उसका दोस्त राहुल लडिय़ा, मॉ दुर्गा बिनोदिया आ गए, जिन्हे देख हमलावर राजेन्द्र को धमकी देते हुए भाग निकले.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

