जबलपुर. एमपी के जबलपुर में चरगवां रोड पर पुलिस की चेकिंग देखकर अवैध कारोबारी अपना वाहन छोड़कर भाग निकले, संदेह होने पुलिस ने कारकी तलाशी तो उसमें से भारी मात्रा कें शराब मिली है. पुलिस अब अवैध कारोरियों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.
पुलिस को खबर मिली कि नरसिंहपुर की ओर से कार में अवैध कारोबारी शराब लेकर जबलपुर आ रहे है. जिसपर सनेर नदी मोड़ के पास पुलिस ने देर रात नाकेबंदी की. आज सुबह 5 बजे पुलिस ने गोटेगांव की ओर से आ रही कार को रोकने की कोशिश की. इस पर चालक कार तेज रफ्तार में भगाने लगा. पुलिस ने पीछा किया तो वह मुख्य मार्ग पर सिद्धबाबा मोड़ के पास कार छोड़कर अंधेरे में खेतों की ओर भाग गया.
पुलिस ने आसपास तलाश की, लेकिन चालक का पता. पुलिस ने कार की तलाशी ली तो सीटों और डिक्की में शराब मिली. कुल 17 पेटियों में 24 केन बीयर, 12 बोतल और अंग्रेजी शराब के 730 पाव बरामद हुए. इनमें गोवा शराब, मैकडॉवेल व्हिस्की, ओल्ड मॉम और मैकडॉवेल रम, ब्लैक बकार्डी और आइकॉनिक व्हाइट व्हिस्की शामिल थीं. पुलिस ने शराब और कार को अपने कब्जे में ले लिया है. फरार अज्ञात चालक के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस चालक की तलाश कर रही है और कार के मालिक का भी पता लगा रही है.

