नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने 6 राज्यों में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) का शेड्यूल बदल दिया. आयोग ने दिल्ली और महाराष्ट्र में मतदाताओं को नाम जुड़वाने, कटवाने या किसी गड़बड़ी पर दावा-आपत्ति दर्ज कराने के लिए अतिरिक्त समय दिया है.
वहीं, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, तेलंगाना और नगालैंड में नोटिस के निपटारे की समयसीमा बढ़ाई गई है. नए शेड्यूल के मुताबिक, महाराष्ट्र समेत 5 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट 30 नवंबर को और दिल्ली में 22 दिसंबर को जारी होगी. यह बदलाव सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी के बाद हुआ है, जिसमें छूटे हुए मतदाताओं को दावा-आपत्ति का पर्याप्त मौका देने और प्रक्रिया में जल्दबाजी न करने पर जोर दिया गया था. कोर्ट ने 28 अक्टूबर को चुनाव आयोग से पूछा था कि इन राज्यों में अभी चुनाव नहीं हैं, फिर इतनी जल्दबाजी क्यों.
तीसरे फेज में 36.73 करोड़ वोटर्स का वेरिफिकेशन
एसआईआर के तीसरे चरण में हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, दिल्ली समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में स्ढ्ढक्र हो रहा है. इस दौरान 36.73 करोड़ वोटरों का वेरिफिकेशन होगा. एसआईआर के पहले और दूसरे फेज में 10 राज्य और 3 केंद्र शासित प्रदेश कवर हो चुके हैं. तीसरे फेज में एसआईआर वाले राज्यों में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा वोटर हैं. दादरा और नगर हवेली एवं दमन-दीव में वोटरों की संख्या सबसे कम है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

