दिल्ली: जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 की मौत, 2 की हालत गंभीर, आग बेसमेंट से शुरू हुई

दिल्ली: जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 4 की मौत, 2 की हालत गंभीर, आग बेसमेंट से शुरू हुई

प्रेषित समय :15:00:35 PM / Sat, Oct 31st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में जूते की फैक्ट्री में शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे भीषण आग लग गई. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोगों की हालत गंभीर है.

रेस्क्यू टीम ने 6 लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला था. उन्हें संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, वहीं, 5 अन्य लोगों को बिल्डिंग के चौथे फ्लोर से रेस्क्यू किया गया. आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चला है. आग बेसमेंट से शुरू हुई थी.

आग बेसमेंट में लगी थी

दिल्ली अग्निशमन सेवा के सहायक मंडल अधिकारी पारस कुमार ने कहा, यह फैक्ट्री जूते-चप्पल बनाती और स्टोर करती है. आग बेसमेंट में लगी थी. फिलहाल आग पूरी तरह से बुझ गई है और कूलिंग प्रोसेस चल रहा है, अब अंदर कोई नहीं बचा है. फैक्ट्री मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया है. ठेकेदार और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-