पहले वनडे मैच में कोहली की धमाकेदार फिफ्टी, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से चटाई धूल, बारिश ने 3 बार डाला खलल

पहले वनडे मैच में कोहली की धमाकेदार फिफ्टी, न्यूजीलैंड को 5 विकेट से चटाई धूल, बारिश ने 3 बार डाला खलल

प्रेषित समय :16:58:06 PM / Wed, Nov 4th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे मैच को भारतीय टीम ने 5 विकेट लिया है. दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली की दमदार फिफ्टी और अर्शदीप सिंह की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 185 के स्कोर पर रोक दिया.

बता दें कि, पहले वनडे मुकाबले में तीन बार बारिश ने बाधा डाली. पहले बारिश की वजह से टॉस में देरी हुई. इसके बाद दूसरी बार बारिश की वजह से 10 ओवर की कटौती हुई. भारत को उस समय 40 ओवरों में 167 रनों का लक्ष्य मिला था.

बारिश खत्म होने के बाद मुकाबला दोबारा शुरू हुआ. मगर एक ही ओवर बाद बारिश ने फिर मैच में खलल डाल दिया. इस बार मैच में आठ ओवर की कटौती हुई और भारत को 32 ओवरों में 143 रनों का लक्ष्य मिला. गौरतलब है कि, पहले भारतीय कप्तान शुभमन गिल में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को सिर्फ 40.2 ओवरों में 185 रनों पर समेट दिया.

टिम सीफर्ट ने बनाए 38 रन

अर्शदीप के अलावा, गुरनूर बराड़ ने तान विकेट झटके. वहीं अंशुल कंबोज ने दो विकेट अपने नाम किए. न्यूजीलैंड की ओर से सबसे बड़ी पारी टिम सीफर्ट ने खेली. उनके बल्ले से 38 रन आए. इसके अलावा, ग्लेन फिलिप्स ने 30 रनों का योगदान दिया. वहीं आखिरी के ओवरों में ब्लेयर टिकनर के 22 गेंदों में तूफानी 34 रनों की पारी की बदौलत न्यूजीलैंड का स्कोर 200 के करीब पहुंचा दिया.

कोहली की तूफानी फिफ्टी

186 रनों के जवाब में खेलने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही. दिग्गज ओपनर रोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हो गए. रोहित शर्मा के आउट होने के बाद गिल और कोहली ने क्रीज पर कब्जा जमा लिया था. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 104 गेंदों में 113 रनों की साझेदारी की.

गिल और कोहली के आगे न्यूजीलैंड के गेंदबाज बेबस नजर आए. कोहली ने 13 चौकों और एक छक्के की मदद से 51 गेंदों में 74 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीं गिल 56 गेंदों में 37 रन बनाकर कोहली का बखूब साथ निभाया. दोनों की दमदार पारियों की वजह से भारत ने 23वें ओवर में मुकाबला आसानी से जीत लिया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-