साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, स्मृति मंधाना संभालेंगी तीनों फॉर्मेट की कमान; देखें पूरा स्क्वॉड

साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान, स्मृति मंधाना संभालेंगी तीनों फॉर्मेट की कमान; देखें पूरा स्क्वॉड

प्रेषित समय :18:03:48 PM / Mon, Nov 9th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए दिसंबर का महीना काफी अहम रहने वाला है। टीम इंडिया साउथ अफ्रीका दौरे पर टेस्ट, वनडे और टी-20 तीनों प्रारूपों में मेजबान टीम को चुनौती देगी। इस दौरे के लिए भारतीय महिला चयन समिति ने तीनों फॉर्मेट की टीमों का ऐलान कर दिया है। अनुभवी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को तीनों प्रारूपों में कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। खास बात यह है कि मंधाना पहली बार उनकी कप्तानी में भारतीय महिला टीम टेस्ट मुकाबला खेलने उतरेगी।

टेस्ट और वनडे टीम में अनुभवी खिलाड़ियों को जगह

टेस्ट और वनडे टीम में स्मृति मंधाना के साथ शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स और हरलीन देओल जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी ऋचा घोष और यास्तिका भाटिया संभालेंगी।

दीप्ति शर्मा को दोनों टीमों में उपकप्तान बनाया गया है। गेंदबाजी विभाग में स्नेह राणा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतिमणि कलिता और सयाली सतघरे को मौका मिला है। वनडे टीम में वैष्णवी शर्मा भी अपनी जगह बनाने में सफल रही हैं।

टी-20 टीम में शेफाली वर्मा को उपकप्तानी

टी-20 इंटरनेशनल टीम में भी स्मृति मंधाना कप्तान रहेंगी, जबकि शेफाली वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। इस टीम में निकी प्रसाद, जी. कमलिनी और अनुष्का शर्मा जैसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है।

इसके अलावा हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम को मजबूती देंगे। गेंदबाजी में श्री चरणी, प्रेमा रावत, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और सयाली सतघरे को मौका मिला है। अमनजोत कौर भी टी-20 टीम का हिस्सा हैं।

भारतीय महिला टीम का साउथ अफ्रीका दौरा: पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम इस दौरे पर कुल सात मुकाबले खेलेगी। इसमें एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच शामिल हैं। सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर को टेस्ट मुकाबले से होगी, जबकि आखिरी टी-20 मैच 30 दिसंबर को खेला जाएगा।

मैच

तारीख

स्थान

एकमात्र टेस्ट

9 दिसंबर

ग्केबेर्हा

पहला ODI

16 दिसंबर

पार्ल

दूसरा ODI

19 दिसंबर

केपटाउन

तीसरा ODI

22 दिसंबर

ब्लोमफोंटेन

पहला T20I

26 दिसंबर

बेनोनी

दूसरा T20I

29 दिसंबर

पोचेफस्ट्रूम

तीसरा T20I

30 दिसंबर

पोचेफस्ट्रूम

तीनों फॉर्मेट के लिए भारतीय टीम का पूरा स्क्वॉड

भारत की टेस्ट टीम (15 खिलाड़ी)

स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणी, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतिमणि कलिता और सयाली सतघरे।

भारत की ODI टीम (15 खिलाड़ी)

स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतीका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतिमणि कलिता और सयाली सतघरे।

भारत की T20I टीम (17 खिलाड़ी)

स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, प्रेमा रावत, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और सयाली सतघरे।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-