जबलपुर. गोरखपुर थाना क्षेत्र के सेठीनगर में सोमवार को पुरानी रंजिश के चलते चाकूबाजी में आदित्य बेन उर्फ अड्डू की हत्या कर दी गई. वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी केशु बेन को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी भी आपराधिक गतिविधियों में लिप्त बताया जा रहा है.
गोरखपुर थाना प्रभारी नितिन कमत के मुताबिक, पुरानी रंजिश को लेकर आदित्य और केशु के बीच विवाद हुआ था. देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपी ने आदित्य पर चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल आदित्य को तत्काल मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
टीआई ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों के खिलाफ थाने में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह पुरानी रंजिश सामने आई है. पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वारदात के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम की जांच की जा रही है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

