कुलगाम में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला, फायरिंग में 3 जवान घायल, एक की हालत गंभीर

कुलगाम में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला, फायरिंग में 3 जवान घायल, एक की हालत गंभीर

प्रेषित समय :18:05:49 PM / Wed, Nov 11th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने सीआरपीएफ कैंप और गश्ती वाहन को निशाना बनाकर गोलीबारी की. इस हमले में तीन जवान घायल हो गए. इनमें एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हमले में दो आतंकी शामिल थे.

घटना कुलगाम के मीर बाजार के पास अखरान क्षेत्र के नौपोरा में हुई. गोलीबारी के दौरान एक जवान के पेट में गोली लगी, जबकि दूसरे के हाथ और तीसरे के पैर में चोट आई. घायलों को उपचार के लिए अनंतनाग जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इलाके की घेराबंदी, आतंकियों की तलाश तेज

हमले के बाद सुरक्षा बलों ने घटनास्थल के आसपास घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया. इलाके में बख्तरबंद वाहनों के साथ अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. आतंकियों की तलाश के लिए क्विक रिएक्शन टीम भी मौके पर पहुंच गई है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-