जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले सात महीनों में माल परिवहन के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है. मंडल ने 1 अप्रैल से 31 अक्टूबर 2026 तक 25.62 मिलियन टन माल की ढुलाई कर 2,567.93 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया.
अक्टूबर 2026 में मंडल ने 3.73 मिलियन टन माल का परिवहन किया, जिससे 392.66 करोड़ रुपये की आय हुई.
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता के नेतृत्व में माल लदान बढ़ाने और ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं. रेल प्रशासन का लक्ष्य व्यापार एवं उद्योग जगत को सुरक्षित, विश्वसनीय और किफायती परिवहन सुविधा
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

