UAE में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर; 14 की मौत, तीन भारतीय भी शामिल

UAE में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर; 14 की मौत, तीन भारतीय भी शामिल

प्रेषित समय :11:35:28 AM / Fri, Nov 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

दुबई. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के  रुके हुए 23 वाहनों को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कई वाहनों में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.फुजैराह में गुरुवार देर रात भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 अन्य घायल हो गए. तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने सड़क पर चल रहेऔर रुके हुए 23 वाहनों को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कई वाहनों में आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

हादसे में जान गंवाने वालों में तीन भारतीय नागरिक भी शामिल हैं. तीनों केरल के मलप्पुरम जिले के रहने वाले थे और एक ही परिवार से संबंधित थे. मृतकों की पहचान मुहम्मद अस्मिल, उनकी जुड़वा बहन मिस्ना जुबिन और मुहम्मद फैज के रूप में हुई है. कुछ शव बुरी तरह जल जाने के कारण उनकी पहचान के लिए डीएनए जांच कराई जा रही है.

UAE के गृह मंत्रालय के मुताबिक, मृतकों में UAE, ओमान, भारत, ब्राजील, पाकिस्तान, जॉर्डन और मिस्र के नागरिक शामिल हैं. हादसे में घायल 30 लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. इनमें से करीब आधे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य का इलाज जारी है.

धीमी रफ्तार से चल रहे यातायात के बीच हुआ हादसा

गृह मंत्रालय के अनुसार, दुर्घटना फुजैराह शहर के प्रवेश मार्ग पर आधी रात से कुछ समय पहले हुई. उस समय सड़क पर यातायात धीमी गति से चल रहा था. इसी दौरान ट्रक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा. ट्रक पहले एक वाहन से टकराया और फिर पलटकर सड़क पर चल रही तथा रुकी हुई अन्य गाड़ियों से जा भिड़ा.

टक्कर के बाद कई वाहनों में आग लग गई, जिसने आसपास की गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में कुल 23 वाहन क्षतिग्रस्त हुए. इनमें 18 कारें और पांच ट्रक शामिल हैं. घटना के बाद जलते वाहनों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

भारतीय दूतावास ने की तीन नागरिकों की मौत की पुष्टि

दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने हादसे में तीन भारतीय नागरिकों की मौत की पुष्टि की है. दूतावास ने बताया कि वह पीड़ित परिवारों के संपर्क में है और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है. वहीं, केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने अधिकारियों को प्रभावित परिवार की मदद करने और जरूरी सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं. बचाव दल ने आग पर काबू पाने के साथ वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. कई वाहन आग की चपेट में आकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-