मुंबई. सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है. सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को वायदा बाजार खुलते ही दोनों कीमती धातुओं के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमत 5,709 रुपए प्रति किलो गिर गई, जबकि सोना भी 956 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया.
सोमवार सुबह 10 बजे MCX पर चांदी 3.20 फीसदी की गिरावट के साथ 1,70,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी. वहीं, सोने का भाव 0.70 फीसदी टूटकर 1,35,749 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया.
खुदरा बाजार में भी सोने के भाव में गिरावट
खुदरा बाजार में 16 नवंबर की सुबह दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,36,950 रुपए प्रति 10 ग्राम और मुंबई में 1,36,800 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. दूसरी ओर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,874.42 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था.
इससे पहले पिछले सप्ताह भी सोने और चांदी की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली थी. इस दौरान 24 कैरेट सोना करीब 5,950 रुपए और 22 कैरेट सोना लगभग 5,450 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ था. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत करीब 4.5 फीसदी तक गिर गई थी.
खरीदारों और निवेशकों की बाजार पर नजर
कीमती धातुओं के लगातार गिरते भाव के बीच आभूषण खरीदने की योजना बना रहे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है. हालांकि, बाजार में आगे कीमतों का रुख अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और मांग पर निर्भर करेगा. खुदरा बाजार में सोने-चांदी के भाव शहर, विक्रेता, जीएसटी और मेकिंग चार्ज के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

