एकता कपूर की नई हॉरर-कॉमेडी 'हीरो की हॉरॉरोइन' की रिलीज डेट का ऐलान, साजिद खान करेंगे निर्देशन और गोविंदा के बेटे का होगा डेब्यू

एकता कपूर की नई हॉरर-कॉमेडी

प्रेषित समय :17:24:20 PM / Wed, Nov 18th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

बॉलीवुड की मशहूर प्रोड्यूसर एकता आर. कपूर अपने दर्शकों के लिए एक और दिलचस्प हॉरर प्रोजेक्ट लेकर आ रही हैं। अपनी आगामी फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' के लिए एकता ने फिल्ममेकर साजिद खान और निर्माता अमर बुटाला के साथ हाथ मिलाया है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो जारी करते हुए फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। यह फिल्म अगले साल फरवरी 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

मेकर्स द्वारा शेयर किए गए वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, "हीरोइन दिल ले जाती है... हॉरॉरोइन दिल खा जाती है। 13 तारीख का शुक्रवार अब और भी घातक हो गया है।" इस फिल्म में सुपरनैचुरल थ्रिल, कॉमेडी और रोमांस का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा।

साजिद खान की वापसी और अमर बुटाला का साथ 'हाउसफुल' जैसी हिट फिल्में देने वाले साजिद खान इस रहस्यमयी फिल्म से निर्देशन की दुनिया में वापसी कर रहे हैं। वहीं, 'बजरंगी भाईजान' और 'केसरी' जैसी फिल्मों से जुड़े रहे अमर बुटाला इस प्रोजेक्ट के सह-निर्माता हैं। बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की प्रस्तुति और 'जय हो मीडिया वेंचर्स' के बैनर तले बन रही इस फिल्म को शोभा कपूर, एकता कपूर और अमर बुटाला मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

यशवर्धन आहूजा का बॉलीवुड डेब्यू इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि दिग्गज अभिनेता गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा इससे बतौर लीड एक्टर हिंदी सिनेमा में कदम रखने जा रहे हैं। फिल्म में उनके अपोजिट नितांशी गोयल मुख्य भूमिका में दिखेंगी। इसके अलावा सुनीता आहूजा, चंकी पांडे, जेमी लीवर, बृजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-