गीदम धान उपार्जन केंद्र में उत्साहपूर्वक जारी है धान खरीदी, किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान

गीदम धान उपार्जन केंद्र में उत्साहपूर्वक जारी है धान खरीदी, किसान बृज बिहारी वेक ने बेचा 18 क्विंटल धान

प्रेषित समय :15:03:55 PM / Wed, Nov 18th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

दंतेवाड़ा, 18 नवंबर 2026

जिले के धान उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है. खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. इसी क्रम में गीदम धान उपार्जन केंद्र में किसान बृज बिहारी वेक ने 18 क्विंटल धान का विक्रय किया. किसान बृज बिहारी वेक ने बताया कि उन्होंने अपनी उपज के विक्रय के लिए 18 क्विंटल धान का टोकन प्राप्त किया था. निर्धारित तिथि पर वे अपनी पूरी उपज लेकर गीदम उपार्जन केंद्र पहुंचे, जहां उनकी उपस्थिति में धान की प्रक्रिया एवं तौल का कार्य व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ.

उन्होंने बताया कि धान विक्रय के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा. केंद्र में तौल सहित अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक रहीं. निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार धान की खरीदी होने से उन्होंने संतुष्टि व्यक्त की. जिले में धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता, किसानों की सहूलियत तथा खरीदी प्रक्रिया की नियमित निगरानी की जा रही है. इससे किसानों को अपनी उपज का विक्रय करने में सुविधा मिल रही है. धान खरीदी केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाओं के बीच किसान उत्साहपूर्वक अपनी उपज लेकर पहुंच रहे हैं. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-