लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज 'पंचायत' के पांचवें सीजन की रिलीज तारीख की घोषणा कर दी है. दर्शकों का चहेता कॉमेडी-ड्रामा शो 'पंचायत सीजन 5' आगामी 3 दिसंबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा. इसके साथ ही 'पंचायत' ओटीटी पर पांच सीजन पूरे करने वाली भारत की दूसरी वेब सीरीज बन जाएगी, जबकि सोनी लिव की 'गुल्लक' इस सूची में पहले स्थान पर है.
फुलेरा गांव में दिखेगी नई राजनीतिक जंग
नए सीजन में एक बार फिर दर्शक फुलेरा गांव की हसीन वादियों और सचिवजी (जितेन्द्र कुमार) के साथ जुड़ेंगे. इस बार कहानी में गांव की राजनीति और तीखे तेवर देखने को मिलेंगे. फुलेरा को भूषण की पत्नी मंजूदेवी के रूप में नया प्रधान मिल चुका है, जिसके बाद अब नए 'प्रधानपति' भूषण और सचिवजी के बीच दिलचस्प खींचतान और कशमकश दर्शकों का मनोरंजन करेगी.
स्टार कास्ट और निर्माण
द वायरल फीवर (TVF) द्वारा निर्मित इस सीरीज का निर्देशन दीपक कुमार मिश्रा ने किया है. शो में एक बार फिर जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर, फैजल मलिक, चंदन रॉय, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक जैसे मंजे हुए कलाकार अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे.
बता दें कि साल 2020 में शुरू हुई इस सीरीज के शुरुआती सीजन को दर्शकों ने खूब सराहा था, जिसके बाद अब मेकर्स इसका पांचवां सीजन लेकर आ रहे हैं.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

